फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Warns six medical in-charges

खर्च में फिसड्डी छह चिकित्सा प्रभारियों को चेतावनी

Sat, 20 Jan 2018 12:14 AM IST
unnao
unnao Updated Sat, 20 Jan 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
Warns six medical in-charges
सीएमओ कार्यालय में कार्यक्रमों की समीक्षा करते एडी डा. अतुल मिश्रा। - फोटो : amarujala
उन्नाव। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कार्यक्रमों में वित्तीय खर्च की शुक्रवार को अपर निदेशक स्वास्थ्य लखनऊ मंडल ने समीक्षा की। इस दौरान खाते में पैसा होने के बाद भी खर्च में लापरवाही बरतने वाले छह चिकित्सा प्रभारियों को कड़ी चेतावनी जारी की। जननी सुरक्षा योजना के भुगतान की सुस्त रफ्तार देख महिला अस्पताल की सीएमएस को फटकार लगा दी।
विज्ञापन



अपर निदेशक स्वास्थ्य लखनऊ मंडल डा. अतुल मिश्र ने सीएमओ कार्यालय में जिले के सभी चिकित्सा प्रभारियों के साथ बैठक की। बैठक में वित्तीय खर्च और योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। जेएसवाई(जननी सुरक्षा योजना) में सबसे अधिक भुगतान महिला अस्पताल और उसके बाद बांगरमऊ, पुरवा, सफीपुर और असोहा में लंबित मिलने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन


अपर निदेशक स्वास्थ्य ने खर्च में लापरवाही बरतने वाले चिकित्सा अधीक्षकों को सात दिन में भुगतान करने और महिला अस्पताल के सीएमएस को बकाया भुगतान की आशावार सूची सीएमओ को देने के निर्देश दिए। वहीं योजनाओं के लिए खाते में पैसा होने लेकिन खर्च न करने में औरास, गंजमुरादाबाद, हिलौली, जिला महिला चिकित्सालय फिसड्डी निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर अपर निदेशक ने पैसा खर्च करने में आ रहीं मुश्किलों पर सवाल किया। साथ ही जिला एकाउंट मैनेजर को निर्देश दिया कि वह संबंधित सीएचसी पर पैसा खर्च न होने के कारणों की समीक्षा करें। समीक्षा बैठक में संयुक्त निदेशक डा. अवधेश यादव, एकाउंट मैनेजर विजय, सीएमओ डा. एसपी चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed