रोशनी से जगमगा उठे गिरिजाघर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिसमस-डे की पूर्व संध्या पर गिरिजाघर शाम से मोमबत्ती की रोशनी से जगमगा उठे। रात के 12 बजते ही चर्चों में जिंगल बेल की धुन के साथ प्रार्थना सभा । मैथोडिस्ट चर्च के पास्टर ने लोगों को जानकारी दी कि लूका ने गड़रियों को बताया कि बेथलहम में प्रभु ईशा का जन्म होने वाला है। ईशा मसीह दुनिया को पाप से मुक्त कराएंगे। बेथनी चर्च में भी फादर ने बाइबिल का पाठ किया। आया है ईशु आया है-दुनिया मुक्ती ले आया है गीत ने सभी को उल्लास से सराबोर कर दिया। बाजार में क्रिसमस ट्री, सेटाक्लाज की ड्रेसें और केक की बिक्री जोरों पर रही। बीडी मार्केट के गिफ्ट सेंटर में लोगों की खासी भीड़ रही। यहां लोगों ने एक-दूसरे को क्रिसमस डे विश करने के लिए गिफ्ट खरीदे। दुकानदारों ने बताया कि उनके यहां 50 रुपये से लेकर 500 रुपये तक के गिफ्ट उपलब्ध हैं। लोगों ने खूब खरीदारी की। बताया कि लोगों ने सेंटाक्लाज के कीरिंग, आर्टिफीशियल क्रिसमस ट्री, स्टार, सेंटाक्लाज के मास्क की खूब बिक्री हुई। वहीं ब्रेकरी संचालक सचिन ने बताया कि एक सप्ताह पहले से ही उनके पास 900 केक की बुकिंग हो गई थी। उन्होंने बताया कि गुरुवार को भी खूब बिक्री हुई। प्रियदर्शिनी नगर स्थित बेस्ट प्ले स्कूल स्मार्ट किड्स में क्रिसमस एवं नववर्ष कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने रोर लाइक लाइन छुक-छुक ट्रेन, जिंगल बेल्स आदि गीतों पर डांस प्रस्तुत किया। बच्चों के नृत्य ने वहां उपस्थित अभिभावकों का मन मोह लिया। अलौकिक, श्रेया, अंशिका, कृतिका, मयंक समेत अन्य बच्चों ने क्रिसमस गीत प्रस्तुत कर सभी को भावविभोर कर दिया। ऋषि और मनु ने सेंटा क्लाज बनकर बच्चों में गिफ्ट और टाफियां बांटी। इस अवसर पर विद्यालय की एजुकेशनल अध्यक्ष रुचि भदौरिया ने बच्चों को क्रिसमस और नए वर्ष की शुभकामनाएं दीं। विद्यालय की अध्यापिकाओं अर्चना, प्रीती, अनीता तथा प्रधानाचार्या ऐश्वर्य सिंह राठौर ने उपस्थित समस्त अभिभावकों का स्वागत तथा अभिनंदन किया।