{"_id":"7a690cef6fb4cab4962cd5bcdbaa884a","slug":"wahe-guru-wahe-guru-coined-the-city-s-proclamation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहे गुरु, वाहे गुरु के उद्घोष से गूंजा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहे गुरु, वाहे गुरु के उद्घोष से गूंजा शहर
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
Updated Mon, 25 Jan 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
धर्म रक्षक, अमृत दाता और सरबंसदानी साहिब गुरु गोविंद सिंह का 349वां प्रकाश उत्सव धूमधाम से मनाया गया। पंच प्यारों के नेतृत्व में नगर कीर्तन (जुलूस) निकाला गया। शहर के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरे जुलूस का जगह-जगह विभिन्न धर्मों के लोगोें व समाजसेवियों ने स्वागत किया। वाहे गुरु, वाहे गुरु के उद्घोष से शहर गूंजता रहा।
विज्ञापन
रविवार को प्रकाशोत्सव पर निकाले गए जत्थे को सीडीओ संदीप कौर व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जत्थे में हरप्रीत सिंह, चरनजीत सिंह, सुखवीर सिंह, कमलदीप सिंह व सुरेंद्र पाल सिंह पंच प्यारे बने थे। पंच प्यारों पर विधायक कुलदीप सिंह ने पुष्प वर्षा की।
विज्ञापन
गुरु गोविंद सिंह के अनुयायी जत्थे के आगे झाडू लगाते, जल का छिड़काव व फूलों की वर्षा करते चल रहे थे। वहीं जत्थे में शामिल लोग सबद कीर्तन कर रहे थे।
लाउडस्पीकरों पर वाहे गुरु, वाहे गुरु के स्वर लगातार गूंज रहे थे। इस दौरान आतिशबाजी व पुष्प वर्षा का कार्यक्रम लगातार चलता रहा। इसमें मौजूद कानपुर से आए गोरखा बैंड के कलाकारों ने अपने वाद्य यंत्रों से धुन निकाल कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन
इसमें गुरु नानक इंटर कालेज व खालसा एसेंट कॉलेज के बच्चों ने जुलूस में शामिल होकर कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इससे पहले सुबह नौ बजे से गुरुद्वारा में अखंड पाठ हुआ।
दोपहर एक बजे श्री गुरुग्रंथ साहिब की हुजूरी में पंच प्यारों के नेतृत्व में नगर कीर्तन (जुलूस) गुरुद्वारा से शुरू होकर सब्जी मंडी, बड़ा चौराहा, छोटा चौराहा, सुंदर टाकीज, छिपियाना चौराहा, दादामियां चौराहा, धवन रोड, गुरु तेग बहादुर मार्ग, आईबीपी चौराहा होते हुए वापस गुरुद्वारा आकर समाप्त हुआ।
नगर कीर्तन के दौरान गुरु सिंह सभा के प्रधान गुरुबीर सिंह, उप प्रधान कल्याण सिंह, कुलबीर सिंह, दिलीप सिंह, जरनैल सिंह, मैनेजर मनोहर सिंह अरोड़ा, करमजीत सिंह, हरप्रीत सिंह व अजीत पाल सिंह मौजूद रहे।
प्रकाशोत्सव पर आयोजित जुलूस मेें सदर विधायक पंकज गुप्ता ने पंच प्यारों का माल्यार्पण कर गुरु के दरबार में मत्था टेका। इस मौके पर प्रमोद सिंह पवन व प्रदीप सिंह चौहान भी मौजूद रहे।
.
जगह-जगह हुआ स्वागत- उन्नाव। नगर कीर्तन करते निकले जत्थे का शहर के विभिन्न स्थानों पर लोगों ने स्वागत किया। उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की ओर से बड़ा चौराहा पर कैंप लगाकर पंच प्यारों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
जिलाध्यक्ष रजनीकांत श्रीवास्तव, इश्तियाक गौरी, अरविंद सिंहा, शैलेंद्र गुप्ता, अजय श्रीवास्तव, महेश गुप्ता, मनोज गुप्ता, विजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।