{"_id":"64a5be714f892c2f2707aeb5","slug":"vyaspur-bridge-wall-and-sunken-road-in-the-first-rain-unnao-news-c-221-1-sknp1054-176-2023-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: पहली बारिश में बही व्यासपुर पुल की दीवार व धंसी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: पहली बारिश में बही व्यासपुर पुल की दीवार व धंसी सड़क
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पाटन। पहली ही बारिश में बहा व्यासपुर पुल स्कूली बच्चों के अलावा आम जनमानस के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। डीएम से शिकायत के बाद भी अब तक इस पुल की मरम्मत का कार्य शुरू नहीं हो सका है।
तहसील बीघापुर मुख्यालय पाटन से लिंक मार्ग से होते हुए मलौना को जाने वाला रास्ता ग्राम भगवंतपुर व्यासपुर आदि को जोड़ता है। इसी लिंक मार्ग पर व्यासपुर के सामने बने नाले पर पिछले वर्ष पुल का निर्माण कराया गया था। इस पुल की एक तरफ की दीवार और बीच सडक़ पहली ही बारिश में क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया है। तीन जुलाई से विद्यालय खुल गए हैं। ऐसे में विद्यालय वाहन व बच्चों के साथ आम जनमानस को भी आने जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। छोटेलाल, कृपाशंकर, विनोद कुमार, कमलेश कुमार, देवीशंकर, राजाराम आदि ने तहसील दिवस में प्रार्थनापत्र देकर जिलाधिकारी से ठीक कराने की मांग की थी लेकिन अभी तक मरम्मत कार्य शुरू नहीं कराया गया है। एसडीएम रनवीर सिंह ने बताया कि जल्द ही पुल को ठीक कराया जाएगा।