फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Villagers encircle the employees of electrifying company

विद्युतीकरण करने वाली कंपनी के कर्मियों को ग्रामीणों ने घेरा

Wed, 03 May 2017 12:31 AM IST
उन्नाव
उन्नाव Updated Wed, 03 May 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
Villagers encircle the employees of electrifying company
बात करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
हिलौली ब्लाक के अहेसा गांव के मजरा बलसिंह खेड़ा तीन दिन पहले दो दर्जन बिजली के पोल आए तो गांव में बिजली पहुंचने की राह देख रहे ग्रामीणों में उम्मीद जागी। मंगलवार को विभाग के लोग पोल उठाने पहुंचे तो लोग आक्रोशित हो गए।

ग्रामीणों ने निर्माण ऐजेंसी के कर्मचारियों को घेर लिया। पूछने पर कर्मियों ने बताया कि बिजली पोल दूसरे गांव में लगने थे, गलती से यहां उतार दिए गए हैं। इस पर ग्रामीणों ने पोल नहीं उठने दिए, हालांकि निर्माण ऐजेंसी ने गांव को विद्युतीकरण योजना में शामिल कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


हिलौली ब्लाक के बलसिंह खेड़ा में अब तक बिजली नहीं है। रविवार विद्युत विभाग के लोगों ने गांव में दर्जन भर पोल उतारे थे। गांव का विद्युतीकरण होने की उम्मीद नजर आई तो लोग खुशी से फूले नहीं समाए। मंगलवार दोपहर बाद विभाग के लोग ट्रैक्टर-ट्राली लेकर पोल उठाने पहुंचे तो ग्रामीण भड़क गए और विद्युत कर्मियों को  घेर कर बैठा लिया। ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से बात की तो बताया गया कि बलसिंह खेड़ा गांव का नाम विद्युतीकरण की सूची में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इससे ग्रामीण आक्रोशित हो गए। सूचना पर ग्राम प्रधान उमाशंकर पहुंचे और लोगों को शांत कराया। विद्युत विभाग के अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि अगले चरण में इस गांव को भी विद्युतीकरण योजना में शामिल कर बिजली आपूर्ति कराई जाएगी। विरोध के चलते जेई पंकज कुमार ने पोल नहीं उठाने की बात कही। इस दौरान ग्रामीणों में सत्यनारायण, पुत्तीलाल, हनुमान, सुंदारा, रामरानी, जगदेई, रामदुलारी आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed