फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Villagers are giving information about the returned people from outside

बाहर से लौटे लोगों की सूचना दे रहे ग्रामीण

Sun, 03 May 2020 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Villagers are giving information about the returned people from outside
पाटन(उन्नाव)। बीघापुर तहसील के गांव घीनाखेड़ा में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद आइसोलेट कराए गए 25 लोगों की रिपोर्ट का स्वास्थ्य विभाग को इंतजार है। एक कोरोना संक्रमित मिलने के बाद अन्य गांवों के लोग सतर्क हो गए हैं। वह दूसरे राज्यों व शहरों से आकर घर में रुके लोगों की सूचनाएं पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को दे रहे हैं। शनिवार को अलग-अलग गांवाें से 12 लोगों के दूसरे राज्य व शहरों से आने की सूचना अधिकारियों को दी गई। सभी का स्वास्थ्य परीक्षण कराकर घर में ही रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

बीघापुर तहसील के घीनाखेड़ा गांव में दिल्ली से वापस लौटा 38 वर्षीय युवक के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग ने जांच करने वाले पीएचसी के डॉक्टर, स्टाफ नर्स के साथ 11 परिवारीजनों सहित 25 लोगों को सरस्वती मेडिकल कॉलेज में आइसोलेट कराया था और सैंपल जांच के लिए लखनऊ मेडिकल कॉलेज भेजा था। अधिकारियों को उनकी रिपोर्ट का इंतजार है। शनिवार को पाटन तहसील क्षेत्र के सुमेरपुर व बीघापुर ब्लॉक में शामिल पहाड़ी खेड़ा, भदिया, दयालगंज, भगवंतखेड़ा व त्रिलोकपुर समेत अन्य कई गांवों में गैर प्रांतों व दूसरे जिलों से आये 12 लोगों की सूचना कंट्रोलरूम पर अधिकारियों को दी गई।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ तहसील के अधिकारी उनके घर पहुंचे और सभी की थर्मल स्क्रीनिंग कराई। जांच में सही मिलने पर सभी से घर के अंदर रहने के निर्देश दिए गए हैं। एसडीएम दयाशंकर पाठक ने बताया कि बाहर से आने वाले लोगों पर सख्ती बरती जा रही है। वहीं, बैरिकेडिंग पर सीओ चकंबदी की आनंद प्रकाश की ड्यूटी लगाई गई है। उनके साथ उसी गांव के पंचायत सेक्रेटरी व पुलिस फोर्स तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घीनाखेड़ा गांव में राशन, भोजन, खाद्य सामग्री के साथ ही दवाओं की व्यवस्था के लिए प्रशासन ने विक्रेताओं को पास जारी किए हैं। इनमें पाटन कस्बा के चार मेडिकल स्टोर, चार किराना दुकानदार, दो सब्जी, दो फल दुकानदार व एक दूध विक्रेता शामिल है। सभी आवश्यकतानुसार गांव में सामग्री की आपूर्ति करेंगे। नायब तहसीलदार सुदीप तिवारी ने बताया कि ग्रामीणों को दिक्कत न हो इसके लिए आवश्यक वस्तुओं के पास जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed