फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Video of fight between two parties goes viral

Unnao News: दो पक्षों में मारपीट का वीडियो वायरल

Mon, 26 Jan 2026 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jan 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Video of fight between two parties goes viral
फॉलोअप
विज्ञापन

सवारियां बैठाने को लेकर हुई घटना, पांच पर एफआईआर
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। शहर के गांधीनगर तिराहे के पास शनिवार रात सवारी बिठाने को लेकर ऑटो चलाने वाले दो पक्षों में हुई मारपीट और उसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर पांच पर एफआईआर दर्ज की है।
सदर कोतवाली के मोहल्ला प्रदर्शनीनगर निवासी तन्ना सोनी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह ऑटो चलाता है। शनिवार शाम वह साथियों के साथ स्टैंड पर बैठा था, तभी ऑटो में सवारी बैठाने को लेकर अनुराग धानुक से कहासुनी हुई। उसने अपने साथी आशीष यादव, सोल्जर गुप्ता, अमित गुप्ता और अनुज, पता अज्ञात को बुलाकर मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन

बचाने आए मेरे साथी आयुष पटेल को भी पीटा। मारपीट के दौरान गले में पड़ी सोने की चेन भी गिर गई। पुलिस को बताने पर वह लोग धमकियां देते हुए भाग निकले। कोतवाल चंद्रकांत मिश्रा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपियों के निवास का पता लगाकर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed