फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Video made of witnesses outside the court, beating up

शॉर्प-शूटर के भाई ने गवाहों का बनाया वीडियो, मारपीट

Sun, 05 Jun 2022 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Video made of witnesses outside the court, beating up
उन्नाव। शुक्लागंज के शुभममणि हत्याकांड में जेल में बंद शार्प शूटर के भाई ने कोर्ट के बाहर गवाहों का वीडियो बनाया। विरोध पर मारपीट शुरू कर दी। सिपाही ने उसे पकड़ लिया। कोतवाली पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है। सिपाही की तहरीर पर गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं मृतक के भाई ने उसकी भी हत्या के प्रयास का षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

शुक्लागंज निवासी शुभममणि मिश्र की 19 जून 2020 को सहजनी चौराहे पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड में दिव्या अवस्थी का नाम प्रकाश में आया था। उसने ही मोनू नाम के युवक को चार लाख की सुपारी दी थी। मोनू ने शार्प शूटर रिजवान सहित अन्य की मदद शुभममणि की हत्या कराई थी। पुलिस ने दिव्या, कन्हैया, मोनू और रिजवान सहित नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। शनिवार को इसी मुकदमे में गवाही देने के लिए मृतक शुभममणि का छोटा भाई ऋषभमणि व राजकुमार कोर्ट पहुंचे। शार्प शूटर रिजवान का भाई गुलफाम कोर्ट के बाहर गवाहों और सुरक्षा में लगे सिपाही का वीडियो बनाने लगा। विरोध पर मारपीट शुरू कर दी। सिपाही ने गुलफाम को पकड़ लिया और कोतवाली पुलिस को जानकारी दी। कोतवाल ओपी राय मौके पर पहुंचे और उसे हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास मिले मोबाइल में गवाहों का वीडियो मिला। वहीं ऋषभमणि ने बताया कि आरोपी उसकी भी हत्या करवाना चाहते हैं। इससे पूर्व भी कई बार वीडियो बनाया गया है। पुलिस से शिकायत कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed