फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Video Conferencing

रीडिंग बेस हो बिजली बिल

Thu, 12 Feb 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Thu, 12 Feb 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
Video Conferencing

उन्नाव। आरडीएफ व एडीएफ से जारी हो रहे बिजली बिलों पर पावर कारपोरेशन के चेयरमैन संजय अग्रवाल ने नाराजगी जताई है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि टाउन एरिया में रीडिंग बेस बिल जारी होने चाहिए। 90 प्रतिशत से ज्यादा कनेक्शनों में रीडिंग से बिल पहुंचाए जाएं।

विज्ञापन


वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए चेयरमैन संजय अग्रवाल स्थानीय बिजली अधिकारियों से रूबरू हुए। चेयरमैन ने टाउन एरिया (उन्नाव शहर, शुक्लागंज, बांगरमऊ) आदि जगहों पर बिलिंग के बारे में पूछा। पता चला कि ऑनलाइन होने के बाद भी काफी बिलिंग रीडिंग से जारी नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन


काफी बिलों में आरडीएफ व आईडीएफ अंकित है। उन्होंने कहा कि जब ऑनलाइन व्यवस्था टाउन एरिया में शुरू हो चुकी है तो रीडिंग बेस बिलिंग क्यों नहीं हो रही है। निर्देश दिए कि 90 प्रतिशत बिल रीडिंग से जारी किए जाएं। इसके अलावा ग्रामीण और शहरी इलाकों में ज्यादा से ज्यादा कनेक्शन दिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेयरमैन ने खराब मीटर को बदलवाने पर जोर दिया। कहा कि मीटर चेक किए जाएं। जो खराब हैं या कुछ अन्य कमियां हैं तो उन्हें तुरंत बदला जाए। इस दौरान अधीक्षण अभियंता एसके सक्सेना, एक्सईएन प्रथम रामबुझारत आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed