फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Vicious arrested in robbery

रायबरेली से डकैती में वांछित चल रहा शातिर गिरफ्तार

Mon, 16 May 2022 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Vicious arrested in robbery
पाटन (उन्नाव)। बिहार थाना क्षेत्र में तीन दिन पहले बैंक से रुपये निकालकर लौट रहे किसान से लूटपाट की कोशिश करने वाले डकैती में वांछित शातिर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बैंक के बाहर गिरोह के सदस्यों के साथ खड़े होकर रेकी करता था। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

बिहार थाना क्षेत्र में कस्बा भगवंतनगर में आर्यावर्त ग्रामीण बैंक से चैनपुर निवासी नंदू ने तीन दिन पहले 20 हजार रुपये निकाले थे। साइकिल से लौटने के दौरान कार सवार तीन लुटेरों ने उनका बैग लूटने का प्रयास किया था। उसके शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने एक लुटेरे को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था। उससे पूछताछ के आधार पर पुलिस को पता चला कि रायबरेली के डलमऊ थाने से डकैती में वांछित चल रहा कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र के न्यू आजाद नगर निवासी राजा सोनकर गिरोह का सरगना है। किसान से लूट के प्रयास की घटना में वह साथी के साथ शामिल था। थाना प्रभारी दुर्गादत्त सिंह ने बताया कि पकड़े गए गिरोह के सरगना ने अन्य घटनाओं को भी अंजाम दिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। गिरोह के तीसरे सदस्य की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed