{"_id":"676b227131d137e1460d2d6a","slug":"vehicles-started-running-fast-on-hussain-nagar-padri-road-built-with-fdr-technology-unnao-news-c-221-1-sknp1055-124512-2024-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: एफडीआर तकनीक से बने हुसैन नगर पड़री मार्ग पर फर्राटा भरने लगे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: एफडीआर तकनीक से बने हुसैन नगर पड़री मार्ग पर फर्राटा भरने लगे वाहन
विज्ञापन
उन्नाव। एफडीआर तकनीक पर बने हुसैन नगर-पड़री मार्ग पर वाहन मंगलवार से रफ्तार भरने लगे। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के 25 साल पूरे होने पर इस मार्ग को जनता को समर्पित किया गया। जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में लोकार्पण हुआ। इसके साथ ही लोगों को 18 किलोमीटर के अतिरिक्त चक्कर के आवागमन से निजात गई।
पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से जिले में पहली बार एफडीआर (फुल डेप्थ रिक्लेमेशन) तकनीक से इको फ्रेंडली सडक़ों का निर्माण कराने की मंजूरी मिली थी। इसमें हुसैन नगर-पड़री मार्ग वाया मंगतखेड़ा को शामिल किया गया था। अगस्त 2023 से काम शुरू हुआ था। 14.700 किमी लंबे इस मार्ग के लिए 15.67 करोड़ का बजट स्वीकृत हुआ था। पूर्व में मार्ग की चौड़ाई 3.75 मीटर थी, जिसे बढ़ाकर 5.5 मीटर की गई है।
अब मार्ग का निर्माण पूरा हुआ है। मंगलवार को जमुका स्थित एक गेस्ट हाउस में लोकार्पण समारोह का आयोजन किया गया।
जिसमें मोहान विधायक बृजेश रावत, सदर विधायक प्रतिनिधि प्रखर गुप्ता की मौजूदगी में मार्ग का लोकार्पण किया गया।
इसके साथ ही वाहनों का आवागमन शुरू हो गया। प्रभारी एक्सईएन जय सिंह ने बताया कि मार्ग का निर्माण पूरा होने के बाद लोगों के लिए खोल दिया गया है।

अतुल दीक्षित।
विज्ञापन