फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Vande Bharat stood for six minutes at Unnao Junction

Unnao News: उन्नाव जंक्शन पर छह मिनट खड़ी रही वंदे भारत

Fri, 11 Oct 2024 03:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
Vande Bharat stood for six minutes at Unnao Junction
उन्नाव। ओएचई केबल में फाल्ट आने से छह मिनट वंदे भारत ट्रेन उन्नाव जंक्शन पर खड़ी। इसके बाद मैन्युअल सिग्नल के जरिए ट्रेन को रवाना किया गया। वहीं आगरा इंटरसिटी 30 मिनट तक रोकी गई।
विज्ञापन

लखनऊ-कानपुर रेल रूट पर बाबूगंज कॉलोनी के पास गुरुवार सुबह 11:15 बजे ओएचई के केबल में फाल्ट आ गया। इससे करीब डेढ़ घंटा रेल रूट बाधित रहा। इस दौरान कानपुर से लखनऊ की ओर से जा रही वंदे भारत स्पेशल ट्रेन को छह मिनट तक स्टेशन पर रोका गया। इसके बाद मैन्युअल सिग्नल के जरिए ट्रेन को रवाना किया गया।
विज्ञापन

वहीं, आगरा इंटरसिटी 30 मिनट तक खड़ी रही। इस दौरान यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई यात्री ट्रेन से उतर कर अन्य साधनों से अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए। स्टेशन मास्टर सुधांशु मोहन ने बताया कि ओएचई में फाल्ट आ गया था। मरम्मत में करीब डेढ़ घंटा समय लगा। इस दौरान कोई विशेष परेशानी नहीं हुई। ट्रेनों का मैन्युअल संचालन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed