{"_id":"681e57f2fa70e3d58b0008da","slug":"usda-master-plan-2031-approved-the-city-will-develop-and-expand-unnao-news-c-221-1-sknp1054-130758-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूएसडीए: मास्टर प्लान 2031 मंजूर, शहर का होगा विकास-विस्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूएसडीए: मास्टर प्लान 2031 मंजूर, शहर का होगा विकास-विस्तार
विज्ञापन
उन्नाव। उन्नाव-शुक्लागंज विकास प्राधिकरण (यूएसडीए) के मास्टर प्लान 2031 को उत्तर प्रदेश आवास समिति की बैठक में मंजूरी मिल गई है। इसके साथ ही 37 साल पुराने मास्टर प्लान से छुटकारा और शहर के सुव्यवस्थित विकास व विस्तार का रास्ता साफ हो गया है।
यूएसडीए बोर्ड की बैठक में मंजूरी के बाद अब प्रदेश आवास समिति ने भी उन्नाव के विकास को लेकर प्राधिकरण के मास्टर प्लान 2031 को मंजूरी दे दी है। मालूम हो कि 1988 में शहर में विकास प्राधिकरण का गठन हुआ था। तब मास्टर प्लान बनाया गया था। 2001 में नया मास्टर प्लान बनाया गया, लेकिन उससे लेकर तमाम आपत्तियां और प्रशासनिक सुस्ती के चलते मंजूरी नहीं मिल पाई। यूएसडीए के उपाध्यक्ष/डीएम गौरांग राठी ने इस पर गंभीरता से काम कराया और आपत्तियों का निस्तारण व जरूरी सुधार कराया। इसके बाद लखनऊ में हुई कमिश्नर/प्राधिकरण अध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई बैठक में मंजूरी दी गई। अब बुधवार को लखनऊ में आवास आयुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक में भी स्वीकृति दे दी गई है। नगर एवं शहरी नियोजन समिति की बैठक ने इस मास्टर प्लान को उत्तर प्रदेश शासन को भेज दिया है।
यूएसडीए के प्रभारी सचिव नवीनचंद्र/एसडीएम एपीएन सिंह ने बताया कि यूएसडीए के प्लान को मंजूरी मिल गई है। इसमें उन्नाव शहर सहित 14 पूर्ण गांव व 10 गांवों का आंशिक भाग (लखनऊ-कानपुर हाईवे से पश्चिम तरफ) के क्षेत्र में नए आबादी व व्यावसायिक क्षेत्रों का विकास किया जाएगा। ऐसे क्षेत्रों को चिन्हित करके इंफ्रास्ट्रक्चर की बैठक स्वीकृत कराकर काम कराए जाएंगे।
विज्ञापन
--
ये है व्यवस्था
लखनऊ-कानपुर हाईवे के पूर्वी तरफ (शहर के दूसरी तरफ) यूपीसीडा और हाईवे से पश्चिम में (शहर की तरफ) यूएसडीए का विकास क्षेत्र होगा। प्रभारी सचिव ने बताया कि यूएसडीए के पास (जमीन) लैंड बैंक न होने से आवास व व्यावसायिक क्षेत्र विकास की नई परियोजनाओं पर काम नहीं हो पा रहा था। अब नए क्षेत्र चिन्हित करके परियोजनाएं भी विकसित होंगी।
--
यह फायदे होंगे
नए व्यावसायिक, आवासीय क्षेत्र व कॉंप्लेक्स बन सकेंगे। सीवरेज, पेयजल, बिजली, पार्क, पार्किंग, यातायात, वेंडिंग जोन, नो वेंडिंग जोन आदि सुविधाएं मिलेंगी। वर्ष 2031 तक शहर आबादी क्षेत्र व बढ़ने वाली शहरी आबादी की आवश्यकताओं के आधार पर शहर का विकास होगा।