फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   ursa of khadim shah

शाह खादिम के उर्स में उमड़े मुरीद

Sun, 03 May 2015 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Sun, 03 May 2015 10:28 PM IST
विज्ञापन
ursa of khadim shah

सफीपुर। शाह खादिम सफी के सालाना उर्स के दूसरे दिन हजारों मुरीदों की भीड़ उमड़ी। उर्स में जाति और धर्म का कोई स्थान नहीं रहा। मजार के शमाखाने में आयोजित महफिल में मशहूर कव्वालों ने शफी की शान में बेहतरीन कलाम पेशकर महफिल की रौनक बढ़ा दी। चादर चढ़ाने, मन्नत मांगने और मजार के गुस्ल स्नान का पानी लेने के लिए मुरीदों का तांता लगा रहा।

विज्ञापन


पीरी फकीरी के नाम से पहचान रखने वाले शाह सफी का साला उर्स अपने दस्तूरों के साथ शनिवार को शुरू हुआ। शुरुआत गुस्ल स्नान और आतिश बाजी से हुई।

शनिवार रात को शाह सफी का फातेहा पढ़ा गया जिसमें हजारों मुरीदों ने शिरकत की। इसके बाद मिलादुन्नबी का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न प्रांतों से आए मशहूर शायरों ने मोहम्मद साहब की शान में नात शरीफ  पढ़ी। देर रात मजार से आराईश का जुलूस उठा जो कसबा के विभिन्न मोहल्लों से होता हुआ वापस मजार पहुंचा।
विज्ञापन


शायरों और कव्वालों ने कलाम पेश किए। तिलावते पाक के बाद पहला कुल शरीफ  पढ़ा गया। अपने पीर की मजार पर आकर चादर चढ़ाने और मन्नतें मांगने वालों का तांता लगा रहा। इस मौके पर सज्जादानशी लायक नाजिम के अलावा शाहिद नाजिम, पप्पू, शीलू ने स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed