{"_id":"2f9f41f6840de5095404431be9be98cb","slug":"uri-dzzian-poll-code-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव आचार संहिता की उड़ी धज्जियां-","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव आचार संहिता की उड़ी धज्जियां-
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sun, 11 Oct 2015 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव आचार संहिता का पालन गंगाघाट थाना क्षेत्र में होता नहीं दिख रहा है। इसका खामियाजा नगर की जनता को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
आज पोनी रोड डाकतार कालोनी मोड़ के समीप कुछ प्रत्याशी अपने वाहनों के काफिले के साथ प्रचार करने को निकले, जिसके चलते यहां जाम की स्थिति बन गई। एक घंटे तक लोगों को जाम के झाम से जूझना पड़ा।
शनिवार सुबह 11 बजे जिला पंचायत चुनाव प्रचार के लिए सिंकदरपुर कर्ण द्वितीय से चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों का काफिला निकला।
इस दौरान प्रत्याशियों ने चुनाव आचार संहिता का मखौल उड़ाते हुए बीच रास्ते अपने वाहनों के काफिलों को रोक रोककर लोगों से जनसंपर्क किया इसके चलते डाकतार कालोनी से थाना चौराहे तक जाम की स्थिति बन गईं।
विज्ञापन
जाम में जूझ रहे लोगों ने इसका विरोध किया और वाहनों को एक किनारे खड़ा कर प्रचार करने की सलाह प्रत्याशियों को दी। इसके बाद प्रत्याशियों ने एक किनारे वाहन खड़े कर जनसंपर्क करना शुरू किया। वहीं जाम लगने की सूचना पुलिस को दी गईं, लेकिन मौके पर कोई फोर्स नहीं पहुंचा।
विज्ञापन