फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Urban development minister counted 100 days of action plan

नगर विकास मंत्री ने गिनाईं 100 दिन की कार्ययोजना

Sun, 23 Apr 2017 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Sun, 23 Apr 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
Urban development minister counted 100 days of action plan
नगर विकास मंत्री की वीडियो कांफ्रेंसिंग में मौजूद एडीएम व निकायों के अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
सूबे के नगर विकास मंत्री ने सुरेश खन्ना ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए अधिकारियों को सरकार के 100 दिन के प्राथमिकता वाले कार्य बताए। इस दौरान उन्होंने अलग-अलग 15 कार्यों की जानकारी दी। निर्देश दिए कि इन कार्यों को 100 दिन के अंदर पूरा कर लिया जाए। इसमें लापरवाही बरती गई तो संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बताया कि 15 जून तक निकायों की सभी सड़कें गड्ढामुक्त कर दी जाएं। इसके अलावा पेयजल व्यवस्था भी दुरूस्त हो। कहा कि नगर पालिका परिषदों व नगर पंचायतों में जो भी पानी की समस्या हो उसे हर हाल में सही किया जाए। इसके अलावा माह के पहले शनिवार को सुबह 7 बजे से 9 बजे तक विशेष सफाई अभियान चलाने के भी निर्देश दिए। एडीएम बीएन यादव ने बताया कि नगर पंचायतों में लगे ऐसे पोल जो सड़क पर हैं उन्हें हटाने के निर्देश बिजली विभाग के अधिकारियों को दिए गए हैं। उन्नाव नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी नरेंद्र मोहन मिश्रा, ईओ नवाबगंज रेनू यादव समेत अन्य निकाय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed