फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Uproar over death of youth in road accident news update

खाकी पर गिरी गाज : उन्नाव में दो युवकों की मौत के बाद पुलिसवालों पर कार्रवाई, जानिए क्या है पूरा मामला

Thu, 17 Jun 2021 12:40 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 17 Jun 2021 12:40 PM IST
सार

दो दोस्तों की मौत से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर बुधवार सुबह शव शुक्लागंज रोड पर रखकर जाम लगा दिया था। पुलिस ने शव हटवाने का प्रयास किया तो भीड़ ने पथराव कर दिया, जिसमें चौकी प्रभारी समेत 15 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। 

विज्ञापन
Uproar over death of youth in road accident news update
उन्नाव: ग्रामीणों और पुलिस के बीच बवाल की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले में सदर कोतवाली के अकरमपुर में बुधवार को हुई घटना में आईजी रेंज लक्ष्मी सिंह ने सदर कोतवाल, मगरवारा पुलिस चौकी इंचार्ज व दो सिपाहियों को निलंबित किया है। साथ ही सीओ सिटी से स्पष्टीकरण मांगा है। घटना की जांच रायबरेली जिले के एएसपी को सौंपी गई है।
विज्ञापन


बताते चलें कि उन्नाव में सड़क हादसे में मंगलवार को दो दोस्तों की मौत से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर बुधवार सुबह शव शुक्लागंज रोड पर रखकर जाम लगा दिया था। पुलिस ने शव हटवाने का प्रयास किया तो भीड़ ने पथराव कर दिया, जिसमें चौकी प्रभारी समेत 15 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। बवाल बढ़ता देख पुलिस ने लाठियों से भीड़ को तितर-बितर किया था। 
विज्ञापन


गलियाें से ईंट लेकर फेंकते रहे  
उपद्रव के बीच गलियों से निकलकर भीड़ बार-बार ईंट-पत्थर लेकर पुलिस पर पथराव करती रही। आसपास के दुकानदार शटर बंदकर दुकान के अंदर घुस गए। कई उपद्रवियों ने छतों पर चढ़कर पुलिस पर ईंट बरसाईं। पुलिस कर्मियों को घायल देख उच्चाधिकारियों का इशारा मिलते ही पुलिस ने जिसे पाया दौड़ाकर पीटा। महिला कमांडो फोर्स ने आगे मोर्चा संभाल रहीं महिलाओं को सबक सिखाया। पुलिस के लठियाने पर भगदड़ मच गई। पुलिस ने उपद्रव में शामिल लोगों को घरों से निकालकर पीटा और कोतवाली पहुंचाया। ग्रामीणों के अनुसार पुलिस ने मृतकों के परिजनों को भी गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये पुलिसकर्मी हुए घायल 
पथराव में मगरवारा चौकी प्रभारी अखिलेश यादव, दरोगा अबू मलिक, महिला थाना प्रभारी प्रेमवती, स्वॉट के स्पेशल कमांडो का सिपाही अंकित, सिपाही द्वारिकाधीश, उवैद उल्ला, अफसर अली, आमिर, शैफी, संतकुमार सिंह, नितिन कुमार, सोनू, चंद्रमौलि दुबे, रेनू यादव, अर्पिता यादव समेत अन्य को चोटें आई हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed