फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   UP: woman troubled by financial crisis in Unnao swallows poison, condition is dead

यूपी: उन्नाव में आर्थिक तंगी से परेशान युवती ने जहर निगला, हालत गंभीर

Thu, 18 Feb 2021 09:28 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 18 Feb 2021 09:28 PM IST
विज्ञापन
UP: woman troubled by financial crisis in Unnao swallows poison, condition is dead
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव के फतेहपुर चौरासी में सिलाई कढ़ाई कर बीमार मां का इलाज व छोटे भाई बहनों का खर्च उठाने वाली युवती ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर जहर पीकर जान देने का प्रयास किया। युवती को सीएचसी लाया गया। हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


सैंता गांव निवासी शमीम की बड़ी पुत्री शायमा (24) का विवाह दो साल पहले कानपुर निवासी चांद के साथ हुआ था। पारिवारिक विवाद के चलते एक साल पहले तलाक हो गया। तबसे वह बीमार मां खातून के साथ रह रही थी। पिता परिवार से अलग जाजमऊ में रह रहा था। सिलाई कढ़ाई कर वह बीमार मां का इलाज करा रही थी।
विज्ञापन


साथ ही छोटी बहन शमीमा (13) व भाई साहिल (10) को पढ़ा रही थी। सिलाई के काम से गुजारा न होने पर व मां को बीमारी से तड़पता देख शायमा ने जहर पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। थानाध्यक्ष राघवन कुमार सिंह ने बताया कि मामला जानकारी में है। युवती का इलाज चल रहा है लेकिन लिखित में कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed