{"_id":"604a76ad8ebc3ecbe1296f75","slug":"up-once-again-a-shameful-incident-in-unnao-teacher-misdeed-with-high-school-student-in-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: उन्नाव में एक बार फिर शर्मनाक वारदात, हाई स्कूल की छात्रा से ट्यूशन टीचर ने किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: उन्नाव में एक बार फिर शर्मनाक वारदात, हाई स्कूल की छात्रा से ट्यूशन टीचर ने किया दुष्कर्म
Fri, 12 Mar 2021 01:56 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 12 Mar 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव के आसीवन में एक गांव निवासी किशोरी ने ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। थाना पुलिस के कार्रवाई न करने पर परिजनों ने एसपी से गुहार लगाई थी।
विज्ञापन
एसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास शुरू किए हैं। आरोप है कि एक गांव निवासी कक्षा 10 की छात्रा को उसके घर ट्यूशन पढ़ाने पहुंचे शिक्षक ने परिजनाें की गैर मौजूदगी में पांच दिन पहले दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन
छात्रा की शिकायत पर परिजनों ने थाना पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने जांच की बात कहते हुए चलता कर दिया था। इस पर परिजनों ने एसपी आनंद कुलकर्णी से गुहार लगाई थी।
विज्ञापन
एसपी के निर्देश पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की है। छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।