{"_id":"69bd954190ebca1fbb00aca4","slug":"unno-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-147191-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: पेट्रोल पंप के मैनेजर का गेस्ट हाउस में फंदे से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: पेट्रोल पंप के मैनेजर का गेस्ट हाउस में फंदे से लटका मिला शव
विज्ञापन
फोटो- 32-उमेश द्विवेदी (फाइल फोटो)
औरास (उन्नाव)। पेट्रोल पंप के मैनेजर का शव गेस्टहाउस के रसोईघर में गमछे के फंदे से लटका मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने दो डॉक्टरों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया। हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई है।
औरास थानाक्षेत्र के सीमऊ गांव निवासी उमेश द्विवेदी (45 ) गांव में ही संडीला-चकलवंशी मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप पर मैनेजर थे। बृहस्पतिवार की सुबह वह ड्यूटी पर थे। कर्मचारियों ने दोपहर करीब एक बजे पेट्रोलपंप के पास स्थित गेस्ट हाउस की तरफ पैदल जाते देखा। दोपहर में परिजन फोन मिलाते रहे लेकिन रिसीव न करने पर तलाश शुरू की तो गेस्ट हाउस के रसोईघर में गमछे के फंदे से शव लटका मिला। एक दोस्त ने बताया उमेश बृहस्पतिवार सुबह रुपये उधार मांगे थे लेकिन न होने से नहीं दे पाया। वह कुछ परेशान भी दिख रहे थे लेकिन कुछ नहीं बताया। यह भी कहा था कि हम शाम को किसी से नहीं मिलेंगे। वह करीब 20 साल से इसी पेट्रोल पंप में नौकरी कर परिवार पालते थे। परिजनों ने अज्ञात पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया।
शुक्रवार को पुलिस ने वीडियोग्रॉफी के बीच दो डॉक्टरों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई है। वह दो भाइयों में छोटे थे। पति की मौत पर पत्नी लक्ष्मी, आठ साल का बेटा शिवांश और अन्य परिजन बेहाल हैं। पुलिस ने दोनों मोबाइल कब्जे में लिए हैं। जेब में पुलिस को सात हजार रुपये भी मिले हैं। थानाध्यक्ष संजीव कुशवाहा ने बताया शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। उसमें हैंगिंग की पुष्टि हुई है। परिजन अगर किसी के खिलाफ तहरीर देते हैं तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।