फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Unnao: Wagons of goods train derailed, Lucknow-Kanpur rail route disrupted

उन्नाव: मालगाड़ी का वैगन डिरेल होने से ट्रेनों के पहिये थमे, मगरवारा में अप ट्रैक सवा घंटे बाधित

Sat, 04 Dec 2021 04:05 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 04 Dec 2021 04:05 PM IST
सार

एआरटी ने दोनों ट्रैकों पर काम शुरू किया। शाम 3:15 बजे तक अप ट्रैक पर काम पूरा कर कासन देकर 20 की रफ्तार से ट्रेन गुजरी गईं। डाउन लाइन का काम शाम 4:46 बजे पूरा होने पर ट्रेनों को गुजारा गया।

विज्ञापन
Unnao: Wagons of goods train derailed, Lucknow-Kanpur rail route disrupted
मालगाड़ी के वैगन पटरी से उतरे - फोटो : amar ujala

विस्तार

उन्नाव जिले में मगरवारा स्टेशन की लूप लाइन पर 24 दिन से खराब खड़े मालगाड़ी के कोच को लखनऊ स्थित वर्कशाप ले जाने के लिए शनिवार को इंजन मेन लाइन पर ला रहा था। इंजन तो निकल आया, लेकिन वैगन का पहिया पटरी से उतर गया।
विज्ञापन


इससे लखनऊ से कानपुर (अप ट्रैक) सवा घंटे और डाउन ट्रैक पौने तीन घंटे बाधित रहा। कई ट्रेनों को गंगाघाट, उन्नाव और हरौनी स्टेशनों पर रोकना पड़ा। बाद में तकनीकी टीम ने वैगन को पटरी पर चढ़ाया। इसके बाद आवागमन सुचारु हो पाया।
विज्ञापन


मगरवारा स्टेशन पर 10 नवंबर को मालगाड़ी गिट्टी लेकर आई थी। मालगाड़ी में लगा बीसीएन कोच का चक्का जाम होने से उसे लूप लाइन पर खड़ा कर दिया गया था। शनिवार को दोपहर दो बजे वैगन को लखनऊ स्थित वर्कशाप ले जाने के लिए इंजन उसे मेन लाइन पर ला रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी वैगन पटरी से उतर गया। कंट्रोल रूम पर वैगन पटरी से उतरने की सूचना मिलते ही गंगाघाट स्टेशन पर पनवेल एक्सप्रेस, जंक्शन पर मालगाड़ी व हरौनी स्टेशन पर ट्रेन खड़ी करा दी गई। लखनऊ से एडीईएन, टीआई एसके भटनागर, चीफ पीडब्लूडीआई विकास कुमार व शिशिर कुमार, सिग्नल एंड टेलीकॉम से रामकुमार, सीएसआई राजीव श्रीवास्तव, एसएसई प्रताप सिंह, एसएसई टीआरडी के अधिकारी आरके मीणा मौके पर पहुंचे।


कानपुर से एआरटी बुलाकर काम शुरू कराया गया। एआरटी ने दोनों ट्रैकों पर काम शुरू किया। शाम 3:15 बजे तक अप ट्रैक पर काम पूरा कर कासन देकर 20 की रफ्तार से ट्रेन गुजरी गईं। डाउन लाइन का काम शाम 4:46 बजे पूरा होने पर ट्रेनों को गुजारा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed