फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao

मृतका के परिवार की महिला से भी मिले क्लू

Sun, 21 Feb 2021 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
unnao
बबुरहा गांव में पीड़ित परिवारों से मिलता सपा का प्रतिनिधि मंडल। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। दो किशोरियों की हत्या और एक के गंभीर होने की घटना में पीड़ित परिवार की एक महिला से से भी पुलिस को क्लू मिले थे। पुलिस की शक की सुई गैरों के साथ मृतका के पारिवारिक लोगों पर भी थी। एफएसएल टीम की जांच में जहर (कीटनाशक) का खाली रैपर, जली हुई सिगरेट और नमकीन (टेढे मेढ़े) का पैकेट मिला था। इस पर आईजी लक्ष्मी सिंह का शक गहराया। एक मृतका के परिवार की महिला से पूछताछ में अहम सुराग मिल गया।
विज्ञापन

बेगुनाह फंसने के डर से महिला ने आईजी को बताया कि पड़ोस के गांव पाठकपुर का रहने वाला विनय उर्फ लंबू तीनों किशोरियों में एक से बातचीत करता था। घटना के वक्त गांव व खेत में उसे देखा गया था। इस पर आईजी ने एसपी आनंद कुलकर्णी से विनय को थाने लाने के लिए कहा। एसपी के कहने पर स्वॉट टीम विनय के घर पहुंची और थाने लाकर उससे पूछताछ की। पूछताछ में उसने अपने साथी सचिन की मदद से घटना को अंजाम दिए जाने की बात स्वीकार कर ली। सह आरोपी ने भी पुलिस को सच बता दिया।
विज्ञापन

पहले नाले में फेंका, फिर खेत में
पुलिस के अनुसार किशोरियों द्वारा जहरीला पानी पीने के बाद आरोपी उनसे बातचीत करता रहा। इसके बाद एक-एक तीनों के बेहोश होने पर वह घबरा गया और सभी को अपने खेत की मेड़ के बगल से निकले सूखे नाले में नाबालिग साथी की मदद से डालकर भाग गया। कुछ दूरी पर चलने के बाद किशोरियों पर किसी की नजर पड़ने और फंसने के डर से वह दोस्त सचिन के साथ फिर लौटा और किशोरियों को नहर से उठाकर खेत में डाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक झोलाछाप से भी हुई पूछताछ
घटना की जांच के दौरान स्वॉट टीम को पता चला था कि आरोपी विनय वारदात से कुछ दिन पहले गांव के एक झोलाछाप के पास पहुंचा था। आरोपी द्वारा झोलाछाप से जहर के असर की जानकारी लेने के शक पर स्वॉट ने झोलाछाप को थाना लाकर पूछताछ की। उसने बताया कि आरोपी को नींद नहीं आती थी। इस पर उसे नींद की दवा के बारे में बताया था। जहरीले पदार्थ से होने वाले असर के बारे में आरोपी ने उससे कुछ नहीं पूछा। पूछताछ के बाद पुलिस ने झोलाछाप को छोड़ दिया।
पीड़ित परिवार से मिले सपाई
सपा के प्रतिनिधि मंडल ने शनिवार शाम मृतका के परिजनों से सपा के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात कर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को अपनी रिपोर्ट देने की बात कही है। सपा प्रतिनिधि मंडल में एमएलसी सुनील साजन, पूर्व सांसद अन्नू टंडन, पूर्व सांसद ऊषा वर्मा, पूर्व विधायक उदयराज व धर्मेंद्र यादव शामिल रहे। सपा प्रतिनिधि मंडल का कहना है कि घटना के खुलासे के बाद भी पुलिस ने गांव को छावनी क्यों बना रखा है। बाहरी लोगों को प्रवेश क्यों नहीं दिया जा रहा है। पुलिस के गांव में तैनात होने से ग्रामीण सहमे हैं।

पीड़ितों को मिलेगा भूमि का पट्टा
दोपहर तीन बजे मोहनलालगंज के सांसद कौशल किशोर ने परिजनों से मिलकर कहा कि मुख्यमंत्री खुद घटना की मानीटरिंग कर रहे हैं। तीनों परिवारों को भूमि का पट्टा दिया जाएगा। आर्थिक सहायता राशि भी बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed