फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Unnao tops in the state with fifty-five lakh plantations

पचपन लाख पौधरोपण के साथ सूबे में उन्नाव अव्वल

Mon, 06 Jul 2020 06:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 06:39 PM IST
विज्ञापन
Unnao tops in the state with fifty-five lakh plantations
नवाबगंज के कुसुंभी में पौधरोपण करते जिला कृषि अधिकारी कुलदीप मिश्रा। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। जिला प्रशासन के नाम एक और उपलब्धि दर्ज हो गई है। पौधरोपण में भी प्रशासन ने लक्ष्य से ज्यादा पौधे रोपित कर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। इसमें उन्नाव से फिर एक बार कानपुर, लखनऊ व बनारस जैसे महानगरों को पीछे छोड़ा है।
विज्ञापन

प्रदेश में हरियाली लाने के लिए योगी सरकार ने रविवार को एक साथ पूरे सूबे में पौधरोपण के आदेश दिए थे। इसमें जिले को 48.91 लाख पौधे रोपित करने का लक्ष्य दिया गया था। वैसे वन महोत्सव तो 1 जुलाई से ही शुरू हो गया था लेकिन रविवार को एक साथ अभियान चलाकर पौधे रोपित किए जाने थे। रविवार देरशाम तक पौधरोपण होता रहा। रात को जारी रिपोर्ट के अनुसार, जिले में 55.81 लाख पौधे रोपित किए गए। जो लक्ष्य से14 प्रतिशत बढ़कर रहा। उन्नाव ने पौधरोपण में गाजियाबाद, प्रयागराज, मेरठ, मैनपुरी, अंबेडकरनगर आदि बड़े शहरों को पीछे छोड़ दिया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने बताया कि 26 विभागों के अधिकारियों की मेहनत से प्रशासन लक्ष्य से ज्यादा पौधे रोपित कराने में सफल रहा। इसी कारण जिले को प्रदेश में अव्वल स्थान हासिल हुआ है। अब इन पौधों की एक साल तक देखभाल करने की बड़ी जिम्मेदारी है। इसके लिए अधिकारियों को लगा दिया गया है। जो अधिकारी पूरे साल निगरानी करके पौधों की देखरेख करेगा उसे पुरस्कृत किया जाएगा। उधर, जिला कृषि अधिकारी कुलदीप मिश्रा ने नवाबगंज ब्लाक के कुसुंभी गांव में पौधे लगाए। कानपुर-लखनऊ हाईवे स्थित आरपीएसआर ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन्स में भी संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक बद्री विशाल तिवारी, अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र तिवारी एवं उपाध्यक्ष उषा तिवारी ने पौधे रोपित किए। फ ार्मेसी विभाग की निदेशक एन त्रिलोचना, पंचशिला इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्या सूजन इट्टी, संगीता सिंह, हेमा जायसवाल, प्रदीप कुमार, शालिनी व अश्विनी कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed