फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Unnao: The video of the MLA slapped in a crowded meeting went viral, late in the evening the BJP leader held a press conference with the elderly said not a slap commented on caress

उन्नाव: विधायक को तमाचा मारने का वीडियो वायरल, भाजपा नेता ने बुजुर्ग के साथ की प्रेसवार्ता, कहा- तमाचा नहीं, दुलार में टीप मारी

Fri, 07 Jan 2022 09:59 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 07 Jan 2022 09:59 PM IST
सार

बुधवार को जंगेनगर चौराहे पर शहीद गुलाब सिंह लोधी की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम आयोजित हुआ था। इसी कार्यक्रम का शुक्रवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमे एक बुजुर्ग भीड़ के बीच से निकल कर आया और हाथ हिलाकर नाचता हुआ दिखा। मंच पर पहुंचकर उसने विधायक पर हाथ उठा दिया।

विज्ञापन
Unnao: The video of the MLA slapped in a crowded meeting went viral, late in the evening the BJP leader held a press conference with the elderly said  not a slap commented on caress
विधायक को कथित रूप से थप्पड़ मारते बुजुर्ग का वीडियो वायरल - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

सिकंदरपुर सरोसी ब्लाक के जंगेनगर चौराहे पर तीन दिन पहले शहीद गुलाब सिंह लोधी की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में मंचासीन सदर विधायक पर भीड़ के बीच बुजुर्ग के तमाचा मारने का वीडियो वायरल हुआ तो सनसनी मच गई। देर शाम विधायक पंकज गुप्ता ने बुजुर्ग को साथ बैठाकर मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग उनके पिता तुल्य हैं। काफी समय से परिचित हैं। मंच पर मुंह घुमाए बैठा था इसलिए उन्होंने दुलार में टीप मारी थी। आरोप लगाया कि विरोधियों ने वीडियो से छेड़छाड़ कर वायरल किया है।

विज्ञापन


बुधवार को जंगेनगर चौराहे पर शहीद गुलाब सिंह लोधी की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम आयोजित हुआ था। इसी कार्यक्रम का शुक्रवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमे एक बुजुर्ग भीड़ के बीच से निकल कर आया और हाथ हिलाकर नाचता हुआ दिखा। मंच पर पहुंचकर उसने विधायक पर हाथ उठा दिया। विधायक को तमाचा मारते देख समर्थक व सुरक्षाकर्मी हड़बड़ा गए और आनन-फानन में बुजुर्ग को वहां से हटाकर मंच से खींचकर दूर ले गए। सोशल मीडिया पर वायरल होने पर विधायक ने अपने कैंप कार्यालय में पत्रकार वार्ता की।

विज्ञापन

उन्होंने कार्यक्रम में उन पर हाथ उठाने वाले परमनी गांव निवासी बुजुर्ग छत्रपाल को भी मीडिया के सामने बैठाया। बुजुर्ग ने विधायक को तमाचा मारने की घटना से इनकार किया। बताया कि विधायक उनसे काफी समय से परिचित हैं। बड़े होने के नाते आशीर्वाद के रूप में दुलार में टीप मारी थी, क्यों कि वह सिर झुकाए बैठे थे।

वीडियो से छेड़छाड़ करने वालों का जल्द लगेगा पता

सदर विधायक ने कहा कि यह विपक्षियों की साजिश है। बकायदा पीछे से वीडियो बनाया गया है। वीडियो से भी छेड़छाड़ की गई है। उन्होंने बताया कि वीडियों से छेड़छाड़ कर उसे वायरल करने वाले लोग कौन हैं, इसका भी पता जल्द लगा लिया जाएगा। क्योंकि मंच पर पीछे ज्यादा लोग नहीं थे।

बुजुर्ग के सर पर भाकियू की हरी-सफेद टोपी

वीडियो में बुजुर्ग के हाथ में लाठी और सिर पर भारतीय किसान यूनियन की हरी व सफेद टोपी दिखी है। बुजुर्ग का नाम छत्रपाल निवासी परमनी है। छत्रपाल ने हाथ उठाने के सवाल पर कहा कि उसने सिर्फ यह कहा था कि और बऊवा कैसे हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed