फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Unnao: The performance of child artists in Rasleela captivated the mind

उन्नाव : रासलीला में बाल कलाकारों की प्रस्तुति ने मोहा मन

Thu, 18 Aug 2022 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Unnao: The performance of child artists in Rasleela captivated the mind
गंजमुरादाबाद के शिव मंदिर परिसर में रासलीला महोत्सव के दौरान श्रीकृष्ण के संग मयूर नृत्य करती ग? - फोटो : UNNAO
गंजमुरादाबाद। क्षेत्र के गांव नसिरापुर स्थित शिव मंदिर परिसर में मंगलवार शाम से रासलीला महोत्सव का शुभारंभ हो गया। पहले दिन बाल कलाकारों ने देवकी और वसुदेव के विवाह का मंचन किया। जिसे देख दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।
विज्ञापन

बाल कलाकारों ने पहले दिन मथुरा के राजा कंस और वसुदेव की मित्रता के साथ वासुदेव विवाह का जीवंत प्रस्तुतिकरण किया। वासुदेव और देवकी के विवाह के दौरान द्वारचार, फेरे और कलेवा आदि की पारंपरिक रश्में धूमधाम के साथ मनाई गईं।
विज्ञापन

इसके बाद आकाशवाणी और वासुदेव तथा देवकी के जेल में डाले जाने का सुंदर चित्रण किया गया। कार्यक्रम के दौरान कृष्ण भगवान व राधा की मनमोहक झांकी सजाई गई। जहां श्रीकृष्ण के साथ गोपिकाएं भी मयूर नृत्य करती हैं। जिसे देखकर दर्शक भावविभोर हो गए। इस मौके पर टेकचंद, सुनील तूफानी, सोनी, सुरेश कुमार, रजय पाल, दीपू, छैलू, गोलीदीन आदि भक्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed