फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Unnao: Teacher killed, one injured in truck collision

उन्नाव : ट्रक की टक्कर से शिक्षक की मौत, एक घायल

Thu, 28 Jul 2022 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
Unnao: Teacher killed, one injured in truck collision
सत्यम का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : UNNAO
बांगरमऊ। निजी विद्यालय में छुट्टी के बाद घर जा रहे शिक्षकों की बाइक में नानामऊ मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक देख दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टर ने एक शिक्षक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है। पुलिस ने ट्रक को चालक सहित पकड़ लिया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला कटरा निवासी अनिल कुमार द्विवेदी का बेटा सत्यम (21) व भटपुरा मोहल्ला निवासी रामबिहारी (65) कस्बे के मदारनगर के पास स्थित पब्लिक स्कूल में शिक्षक थे। गुरुवार को स्कूल बंद होने के बाद दोनों बाइक से घर जा रहे थे। बाइक सत्यम चला रहा था। जैसे ही वह नानामऊ मार्ग की ओर मुड़े तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने स्वास्थ्य केंद्र लाई। दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां सत्यम को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। रामबिहारी का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सत्यम की मौत की खबर परिजनों को लगते ही कोहराम मच गया। मां किरन व भाई शांतनु रो रोकर बेहाल हैं। ट्रक में साइकिल लदीं थीं। वह लुधियाना से अयोध्या जा रहा था। कोतवाल ओमप्रकाश राय ने बताया कि चालक को पकड़कर ट्रक खड़ा करा लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed