{"_id":"62e6cb53f09cfe679e6a9c25","slug":"unnao-tea-shopkeeper-dies-due-to-electrocution-unnao-news-knp710527692","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: बिजली का तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आकर चाय दुकानदार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: बिजली का तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आकर चाय दुकानदार की मौत
Mon, 01 Aug 2022 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
मृतक शिवकुमार के रोते बिलखते परिजन। संवाद
- फोटो : UNNAO
उन्नाव जिले में सदर कोतवाली के अनवार नगर में चाय की दुकान में बिजली का तार जोड़ते समय दुकानदार करंट की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कासिफ अली सराय मोहल्ला निवासी शिवकुमार साहू (52) की अनवार नगर मार्ग पर चाय की दुकान है।
विज्ञापन
रविवार सुबह वह बिजली का तार जोड़ रहा था। इस दौरान करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच की। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक दो भाईयों में बड़ा था। उसकी मौत से पत्नी सुनीता व बेटे सुनील कुमार बेहाल हैं। कोतवाल राजेश पाठक ने बताया कि करंट से मौत की सूचना आई थी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन