फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao,sumar,hot

41.5 डिग्री तापमान, धूल भरी गर्म हवा से लोग रहे बेहाल

Tue, 26 Apr 2022 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
unnao,sumar,hot
तेज धूप से कुछ इस तरह बच्चे को बचाती मां। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। अप्रैल में गर्मी के तेवर तल्ख बने हुए हैं। छह साल बाद अप्रैल सबसे गर्म रहा है। मैदानी भाग रेगिस्तान की तरह गर्म हो रहे हैं। पश्चिम की हवा ने पूरे मैदानी भाग को तपिश से झकझोर दिया है। मंगलवार को 41.5 डिग्री तापमान के साथ गर्म हवा ने लोगों को बेहाल कर दिया।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह से ही तपिश का जोर रहा। गर्म हवा चलने से लोग परेशान रहे। कहीं भी राहत मिलती नजर नहीं दिखी। सुबह 10 बजे तापमान 34 डिग्री पहुंच गया। इसके चलते आम जनजीवन पर भी असर पड़ा। सबसे अधिक दिक्कत स्कूली बच्चों को रही, जो स्कूल से छूटने के बाद तपिश से परेशान हुए। दोपहर में धूल भरी हवा चली। इससे सड़क पर खड़ा होना मुश्किल हो गया। लोगों को जहां भी छांव मिली वह वहीं खड़े हो गए। रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन पर भी सन्नाटा रहा। दोपहर एक बजे के बाद शहर की सड़कों पर सन्नाटा सा दिखा। अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री रहा। मौसम विभाग के उप्र निदेशक जेपी गुप्ता का कहना है कि अभी हीट वेव का जोर रहेगा।
विज्ञापन

पिछले छह वर्ष के तापमान पर नजर (26 अप्रैल)
वर्ष अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
2016 41.8 डिग्री 23 डिग्री
2017 37 डिग्री 18 डिग्री
2018 41 डिग्री 22 डिग्री
2019 36.2 डिग्री 22 डिग्री
2020 33 डिग्री 16 डिग्री
2021 38 डिग्री 17 डिग्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed