{"_id":"5f8887e88ebc3e9b924201d7","slug":"unnao-sharp-weapons-and-walking-poles-in-the-rivalry-three-injured-unnao-news-knp588708588","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नावः रंजिश में धारदार हथियार व चले डंडे, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नावः रंजिश में धारदार हथियार व चले डंडे, तीन घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पाटन। गुरुवार को दो पक्षों में पुरानी खुन्नस को लेकर लाठी-डंडे चल गए। इसमें तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने समय पर पहुंचकर लोगों पर काबू पा लिया। उधर, नाली साफ करने के विवाद में मारपीट हो गई।
देवीखेड़ा गांव निवासी गुड्डू सिंह व शुभम सिंह के बीच तनातनी चल रही है। गुरुवार शाम दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर धारदार हथियार व डंडों से हमला बोल दिया। दोनों पक्षों से तीन लोग घायल हो गए। सीएचसी में घायलों का इलाज कराया गया। एसओ संतोष कुमार सिंह ने बताया दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। उधर, गुरुवार को नाली साफ करने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
छेदाखेड़ा गांव निवासी पटाम व भुल्लन के बीच नाली साफ करने को लेकर विवाद होने लगा। बात बढ़ने पर दोनों पक्ष एक-दूसरे पर लाठियों व डंडो से लैस होकर हमलावर हो गए। पटाम ने पुलिस को सौंपी तहरीर में भुल्लन सहित उसके परिवार के तीन लोगों पर पीटकर घायल करने का आरोप लगाया है। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
-