{"_id":"65da2fa2bfb82479be0734c6","slug":"unnao-saraf-robbery-four-robbers-from-kanpur-along-with-their-associates-had-committed-the-crime-unnao-news-c-221-1-sknp1055-110450-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: उम्मीदों के शहर कोटेदार का लाइसेंस निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: उम्मीदों के शहर कोटेदार का लाइसेंस निलंबित
विज्ञापन
उन्नाव। उम्मीदों के शहर कोटेदार का लाइसेंस आखिर निलंबित कर दिया गया। डीएसओ द्वारा की गई जांच में कार्डधारकों को कम राशन देने की पुष्टि के बाद कार्रवाई की गई है। वहीं यहां के कार्डधारकों को बरवट कोटेदार से संबद्ध कर दिया गया है।
22 फरवरी को उम्मीदों के शहर के कोटेदार के खिलाफ काफी संख्या में महिला व दिव्यांग कार्डधारकों ने डीएसओ कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया था। इस दौरान कोटेदार पर कम राशन देने और विरोध पर अभद्रता करने का आरोप लगाया था। विभागीय अधिकारियों पर भी भ्रष्टाचार में संलिप्त होने का आरोप लगाते हुए जोरदार हंगामा किया था।
एक दिव्यांग ने कोटेदार पर अंगूठा लगवाकर राशन न देने की बात कही थी। साथ ही कोटेदार पर कार्रवाई न होने पर लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री आवास के बाहर आत्मदाह करने की चेतावनी दी थी। इसके बाद शाम को ही डीएसओ राजबहादुर ने चार सदस्यीय टीम के साथ उम्मीदों के शहर पहुंचकर जांच की थी। वहां पर कार्डधारकों के बयान भी लिए थे और रिपोर्ट डीएम को भेजी थी।
विज्ञापन
डीएसओ ने बताया कि 120 कार्डधारकों के बयान दर्ज किए गए थे। जिसमें आरोपों की पुष्टि हुई थी। डीएम के निर्देश पर कोटेदार नरेंद्र का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। यहां के कार्डधारकों को बरवट कोटेदार प्रह्लाद की दुकान से संबद्ध कर दिया गया है।