{"_id":"6650eab02a5e1dbbe90b7b23","slug":"unnao-sandila-road-blocked-for-four-hours-after-accident-unnao-news-c-221-1-uno1001-114799-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: हादसे के बाद उन्नाव-संडीला मार्ग चार घंटे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: हादसे के बाद उन्नाव-संडीला मार्ग चार घंटे जाम
विज्ञापन
चकलवंशी। उन्नाव-संडीला मार्ग पर आगे चल रहे डंपर से मौरंग लदा डंपर टकराने से चार घंटे तक जाम लगा रहा। हादसा शुक्रवार सुबह करीब तीन बजे हुआ। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन से हटवाकर जाम खुलवाया।
बेहटा मुजावर थानाक्षेत्र के शिवबक्सखेड़ा गांव निवासी रमाकांत उर्फ विजय कुमार (33) डंपर चालक हैं। वह घाटमपुर से डंपर में मौरंग लादकर लखनऊ जा रहे थे। उन्नाव-संडीला मार्ग पर माखी थानाक्षेत्र के मिर्जापुर कला गांव के सामने सुबह करीब तीन बजे आगे चल रहे डंपर से टक्कर हो गई। दोनों डंपर क्षतिग्रस्त हो गए। डंपर चालक रमाकांत केबिन में फंस गया। आसपास के लोगों ने केबिन में फंसे रमाकांत को निकालने का प्रयास शुरू किया और पुलिस को सूचना दी।
डेढ़ घंटे बाद पहुंची पुलिस ने क्रेन और जेसीबी की मदद से चालक को सुरक्षित निकाला और मियागंज सीएचसी में भर्ती कराया। दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को बीच सड़क खड़े होने से दोनों तरफ करीब तीन किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लग गईं। पुलिस ने जैसे-तैसे क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त डंपरों को किनारे कराकर जाम खुलवाया। थानाध्यक्ष संदीप मिश्र ने बताया कि डंपर टकराने से जमा लगा था। बाद में दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर जाम खुलवाया गया।