फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Unnao: Pulwama attack martyr Ajit Azad's wife lodged report on in-laws

उन्नाव: पुलवामा हमले में शहीद अजीत आजाद की पत्नी ने ससुरालियों पर दर्ज कराई रिपोर्ट

Fri, 30 Jul 2021 04:21 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 30 Jul 2021 04:21 PM IST
सार

पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने सास, सुसर व देवर समेत ससुराल के 7 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। 14 फरवरी 2019 को हुए पुलवामा हमले में लोकनगर निवासी सीआरपीएफ जवान  अजीत कुमार आजाद शहीद हो गए थे।

विज्ञापन
Unnao: Pulwama attack martyr Ajit Azad's wife lodged report on in-laws
पुलवामा हमले में शहीद हुए थे उन्नाव के अजीत कुमार - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में लगभग ढाई वर्ष पहले पुलवामा हमले में शहीद सीआरपीएफ जवान अजीत कुमार आजाद की पत्नी अब ससुरालियों के खौफ में जीने को मजबूर है। उसका आरोप है कि घर पर वह अपना सामान लेने पहुंची तो ससुरालीजनों ने मारपीट कर बच्चे को अगवा कर लेने की धमकी दी।
विज्ञापन


देवर लगातार सोशल मीडिया पर उसके खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर रहा है। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने सास, सुसर व देवर समेत ससुराल के 7 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। 14 फरवरी 2019 को हुए पुलवामा हमले में लोकनगर निवासी सीआरपीएफ जवान  अजीत कुमार आजाद शहीद हो गए थे।
विज्ञापन


 

शहीद की पत्नी मीना गौतम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पति की शहादत के बाद से वह प्रियदर्शनी नगर में बच्चों के साथ रह रही है। गुरुवार दोपहर अपना घरेलू  सामान लेने ससुराल पहुंची तो ससुर प्यारेलाल, सास राजवंती, देवर संजीत, सुजीत, मंजीत,  देवरानी मीनू व  सुनीता ने अभद्र भाषा का प्रयोग कर घर में अंदर जाने से रोक दिया।

ससुरालीजनों ने 20 लाख रुपये व की मांग की। रुपये न देने पर बच्चों को अगवा करने की धमकी देकर दोबारा घर के इर्द गिर्द दिखने पर परिणाम भुगतने की धमकी देकर भगा दिया। पत्नी मीना का आरोप है कि पति की बाइक व अन्य यादों के रूप में रखा सामान ससुरालियों ने अपने कब्जे में ले रखा है।

उसके तीनों भाइयों को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। कहा कि देवर संजीत सोशल मीडिया पर उसके खिलाफ  अभद्र टिप्पणी कर रहा है। कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि शहीद की पत्नी मीना की तहरीर नामजद ससुराल के 7 लोगों पर  मारपीट, उत्पीड़न, धमकी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed