फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

घर में लटका मिला युवक का शव, हंगामा

Wed, 09 Mar 2022 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 11:26 PM IST
विज्ञापन
unnao news
रजनीश की मौत पर बिलखती मां विशुनादेवी। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शेखपुर नरी में बुधवार सुबह घर में युवक का शव लटका मिला। पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के परिजनों और ससुरालियों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। दोनों पक्षों में मारपीट हुई। पुलिस ने ससुराल पक्ष के दो लोगों को हिरासत में लिया है। परिजनों ने पत्नी के मायके जाने के बाद युवक के अवसाद में होने की बात कही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

शेखपुर नरी निवासी रजनीश (35) की शादी अचलगंज के शिवपुरी निवासी दुर्गाप्रसाद की बेटी प्रियंका से हुई थी। उसके दो बेटी व एक बेटा है। बुधवार सुबह रजनीश का शव घर में कमरे में छत के कुंडे से लटका मिला। मृतक के पिता अजय वर्मा व मां विशुना देवी का आरोप है कि चार दिन पहले रजनीश का पत्नी प्रियंका से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इस पर प्रियंका ने भाई व बहन को फोन कर बुलाया। साले व साली ने रजनीश को पीटा। प्रियंका पांच वर्षीय बेटे प्रिंस को लेकर मायके चली गई। उसने बेटे के खिलाफ पुलिस को प्रार्थना पत्र भी दे दिया। इससे बेटा परेशान रहने लगा। मंगलवार रात कमरे में जाकर उसने टीवी की आवाज तेज कर ली।
विज्ञापन

बुधवार सुबह भी टीवी चलने की आवाज पर दरवाजा खटखटाया तो कोई जवाब नहीं मिला। शंका होने पर दरवाजा तोड़ा तो रजनीश का शव देखकर सन्न रह गए। पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के ससुराली भी पहुंच गए। वहां दोनों पक्षों में विवाद के बाद मारपीट शुरू हो गई। पुलिस ने मामला शांत कराया। कोतवाल ने बताया कि मृतक के परिजनों की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed