{"_id":"6206b9f5a0d3201bfa375c1a","slug":"unnao-news-unnao-news-knp680132973","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीओ सहित चार का वेतन रोका, प्रतिकूल प्रविष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीओ सहित चार का वेतन रोका, प्रतिकूल प्रविष्टि
विज्ञापन
उन्नाव। छुट्टा मवेशियों के संरक्षण में लापरवाही पर सीडीओ ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने बीडीओ सहित चार अधिकारियों का वेतन रोकने के साथ ही मध्यावधि प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। साथ ही मुख्य पशु चिकित्साधिकारी पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति भी की है।
विकासखंड सुमेरपुर के डौंड़ियाखेड़ा की गोशाला में मवेशियों के संरक्षित न होने की शिकायत पर सीडीओ दिव्यांशु पटेल ने जांच कराई। जिसमें शिकायत पाई गई। इस पर बीडीओ सुमेरपुर अमित मिश्र, उप पशुचिकित्साधिकारी दौदापुर ज्ञानेंद्र सचान को विशेष मध्यावधि प्रतिकूल प्रविष्टि देकर दोनों का अग्रिम आदेशों तक वेतन रोक दिया है। इसके अलावा शहर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सीडीओ को बड़ी संख्या में छुट्टा मवेशी विचरण करते मिले।
इस पर सीडीओ ने उप मुख्य पशचिकित्साधिकारी डॉ. निर्मल कुमार के साथ ही नगर पालिका के अवर अभियंता विवेक का भी वेतन रोकते हुए विशेष मध्यावधि प्रतिकूल प्रविष्टि दी। इसके साथ ही सीडीओ ने छुट्टा मवेशियों के संरक्षण में लापरवाही बरतने का दोषी सीवीओ डॉ. पीके सिंह को मानते हुए उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए पत्र डीएम को भेजा है।