{"_id":"61e46a8e0465d5774a520f19","slug":"unnao-news-unnao-news-knp675713461","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव रेप पीड़िता का कुलदीप सेंगर की बेटी को पलटवार: बोली जब पिता को मारा गया तब कहां थी बीजेपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव रेप पीड़िता का कुलदीप सेंगर की बेटी को पलटवार: बोली जब पिता को मारा गया तब कहां थी बीजेपी
Mon, 17 Jan 2022 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव के सजायाफ्ता पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर की बेटी ऐश्वर्या सेंगर की ओर से शनिवार को सवाल उठाए जाने के बाद रविवार को दुष्कर्म पीड़िता ने पलटवार किया है। उसने सोशल मीडिया पर अपना एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा है कि उस पर व उसके परिवार पर मुकदमे सेंगर के इशारे पर ही दर्ज हुए हैं।
प्रदेश सरकार को सिर्फ अंसारी, खान, मिश्रा व दुबे ही अपराधी नजर आते हैं। पीड़िता ने पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर समेत कई नाम साझा किए हैं, जिसमें सभी पर दर्जनाें मुकदमे दर्ज होने का दावा किया है। उसने लिखा है कि कुलदीप सेंगर व उनके भाई अतुल सेंगर का बड़ा नेटवर्क है। भाजपा के इशारे पर उसके परिवार वालों पर कई मुकदमे दर्ज करवाए गए।
मां को कांग्रेस ने उन्नाव सदर से प्रत्याशी बनाया है। यह बात विपक्षियों को रास नहीं आई है। पीड़िता ने कहाकि उसका मकसद, मां को चुनाव में जीत दिलाना और गरीबों की मदद कर क्षेत्र का विकास कराना है। बता दें कि ऐश्वर्या सेंगर ने शनिवार को ट्विटर पर वीडियो शेयर कर सदर सीट से दुष्कर्म पीड़िता की मां को टिकट देने पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव पर सवाल उठाए थे।