फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

सेवानिवृत्त बीएसए के खिलाफ जांच के आदेश

Sun, 16 Jan 2022 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
unnao news
उन्नाव। परिषदीय स्कूलों में विद्युतीकरण के लिए एक ही फर्म को काम देने के मामले में सेवानिवृत्त बीएसए के खिलाफ शासन ने जांच बिठाई है। मंडलीय शिक्षा निदेशक कानपुर को जांच अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन

जिले में 230 प्राथमिक व जूनियर विद्यालय में विद्युतीकरण के लिए प्रति विद्यालय 32143 रुपये के हिसाब से 73.92 लाख रुपये जारी हुए थे। 24 जुलाई 2021 को तत्कालीन बीएसए जय सिंह (अब सेवानिवृत्त) ने सुल्तानपुर जिले की फर्म त्रिपाठी ट्रेडर्स को काम दे दिया था। बीईओ को भी इसी संस्था से काम कराने के निर्देश दिए थे। नियमानुसार, संस्था के चयन का अधिकार विद्यालय प्रबंध समिति को होता है। जानकारी पर डीएम ने सीडीओ से गोपनीय जांच कराई थी। जांच में पुष्टि के बाद रिपोर्ट शासन को भेजी थी। जिसके क्रम में विशेष सचिव आरवी सिंह ने 13 जनवरी को सेवानिवृत्त बीएसए पर अनुशासनात्मक कार्रवाई के साथ जांच के आदेश दिए हैं। जांच अधिकारी मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक कानपुर को बनाया गया है।
विज्ञापन

प्रभारी बीएसए अजीत कुमार निगम ने बताया कि व्हाट्सएप पर विशेष सचिव का पत्र आया है। लेकिन अभी डाक से पत्र नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed