{"_id":"61e454c84f42f3517935892c","slug":"unnao-news-unnao-news-knp6756840156","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टाफ नर्स, चार पुलिस कर्मी सहित 35 संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टाफ नर्स, चार पुलिस कर्मी सहित 35 संक्रमित
विज्ञापन
०रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरे यात्री की कोरोना जांच करते स्वास्थ्य कर्मी। संवाद
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। स्टाफ नर्स, चार पुलिस कर्मी सहित जिले में 35 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों में चार सिपाही भी शामिल हैं। सिपाहियों में अचलगंज थाने के तीन व फतेहपुर चौरासी पुलिस प्रशिक्षण केंद्र का एक प्रशिक्षु सिपाही है। छह मरीजों की हालत में सुधार होने पर उन्हें घर भेज दिया गया है। जिले में सक्रिय केसों की संख्या 322 हो गई है।
रविवार को एंटीजन से हुई कोरोना जांच व आरटीपीसीआर जांच के लिए लखनऊ मेडिकल कॉलेज भेजे गए सैंपलों की आई रिपोर्ट में जिला महिला अस्पताल की स्टाफ नर्स, फतेहपुर चौरासी पुलिस प्रशिक्षण केंद्र का प्रशिक्षु सिपाही, अचलगंज थाने में तैनात तीन सिपाही के साथ शुक्लागंज में 4, शहर में 1, गंजमुरादाबाद में 1, पुरवा में 1, सिकंदरपुर सरोसी में 3, हिलौली में 2, सफीपुर में 1, बीघापुर में 2, सिकंदरपुर कर्ण में 10, हसनगंज में 1 व लखनऊ, हरदोई व दिल्ली में रहने वाले 4 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। संक्रमितों को उनके लक्षण के आधार पर स्वास्थ्य विभाग कोविड अस्पताल में भर्ती कराने के साथ होम आइसोेलेशन की सुविधा दे रहा है।
सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश ने बताया कि 35 कोरोना संक्रमित आए हैं। सभी को लक्षण के आधार पर भर्ती कराने के साथ होम आइसोलेट किया जा रहा है।
स्वास्थ्य समिति की निगरानी में 166 प्रवासी-अप्रवासी
कोरोना संक्रमण बढ़ने के बाद दूसरे जिलों, राज्यों से लौट रहे प्रवासी-अप्रवासी पर स्वास्थ्य विभाग नजर रख रहा है। अब तक 166 प्रवासी-अप्रवासी स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में हैं। दूसरे राज्यों व शहरों में भी कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इससे लोग घर वापसी कर रहे हैं। विदेशों में दुबई, ओमान और मुंबई, दिल्ली, राजस्थान के साथ कर्नाटक से लोग जिलों में आ रहे हैं। जांच में लक्षण न मिलने वालों को स्वास्थ्य विभाग होम आइसोलेट कर रहा है। सीएमओ कार्यालय के आंकड़ों के मुताबिक जिले में अब तक 166 लोग आए हैं। स्वास्थ्य विभाग इनकी निगरानी कर रहा है। जबकि हकीकत यह है कि कई ऐसे प्रवासी भी हैं जिन पर स्वास्थ्य विभाग की अभी नजर ही नहीं है और वह गांव में आकर रह रहे हैं। निगरानी समिति के प्रभारी एसीएमओ डॉ. ललित कुमार ने बताया कि 166 लोग बाहर से आए हैं। उनकी निगरानी की जा रही है। गांव में आशा कार्यकर्ता भी सक्रिय हैं। वह भी बाहर से आने वालों की जानकारी दे रही हैं।