{"_id":"6128d2448ebc3e79cc143549","slug":"unnao-news-unnao-news-knp648451062","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित टेंपो पलटा, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित टेंपो पलटा, चालक की मौत
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस में पति राजन की मौत पर बिलखती पत्नी संगीता। संवाद
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज। अजगैन कोतवाली क्षेत्र में देर रात तीव्र मोड़ पर अनियंत्रित होकर टेंपो पलट गया। हादसे में टेंपो के नीचे दबकर चालक की मौत हो गई। घटना के समय चालक अपनी ससुराल जा रहा था। पुलिस ने ससुरालीजनों को घटना की जानकारी देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
कानपुर देहात के साढ़ थाना क्षेत्र के उदईपुर गांव निवासी 35 वर्षीय राजन टेंपो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी ससुराल अजगैन कोतवाली क्षेत्र के कटेहरू गांव में है। रक्षाबंधन पर पत्नी संगीता मायके गई थी। गुरुवार रात वह टेंपो से पत्नी को लेने ससुराल जा रहा था।
कटेहरू-संपर्क मार्ग के परसंदन गांव के पास अंधे मोड़ पर शुक्रवार रात रफ्तार अधिक होने से टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने टेंपो के नीचे दबे चालक को बाहर निकाला और सीएचसी नवाबगंज पहुंचाया। जांच के बाद डॉक्टर ने चालक राजन को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों व ससुरालीजनों को घटना की जानकारी दी। राजन की मौत की सूचना पर परिजन बदहवास हो गए।