{"_id":"610fed3b8ebc3e73815e97b8","slug":"unnao-news-unnao-news-knp645037624","type":"story","status":"publish","title_hn":"मवेशी चोरी कर गांव के बाहर किया वध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मवेशी चोरी कर गांव के बाहर किया वध
विज्ञापन
घटना को लेकर सिपाही से आक्रोश व्यक्त करता गांव का रामबहादुर। सादी वर्दी में सिपाही नीली-सफेद शर्?
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरास(उन्नाव)। मांस तस्करों ने किसान के घर के बाहर बंधे दो मवेशियों को चोरी कर गांव के बाहर उनका वध कर दिया और मांस लेकर भाग निकले। गांव के बाहर चारागाह में एक मवेशी के अवशेष मिलने पर आक्रोश फैल गया। पुलिस के पहुंचने पर ग्रामीणों से तीखी नोकझाेंक हुई। शीघ्र खुलासे का भरोसा दिला पुलिस ने लोगों को शांत कराया और अवशेष को गड्ढे में दफन करा दिया। पशु मालिक की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
मवई गांव निवासी किसान डल्ला के दो पालतू मवेशी घर के बाहर बंधे थे। शनिवार रात खाना खाने के बाद वह परिवार के साथ सो गया। देर रात पशु तस्करों ने उसके दोनों मवेशी चोरी कर लिए और गांव के बाहर चारागाह के मैदान में एक का वध कर मांस लेकर भाग निकले। रात लगभग एक बजे डल्ला की नींद खुली तो दरवाजे पर मवेशी न देख उसके होश उड़ गए। खोजबीन के दौरान गांव के बाहर सड़क किनारे चारागाह की जमीन पर एक मवेशी के अवशेष देख वह कांप गया। सूचना पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। जानकारी पर पहुंची पुलिस से भी ग्रामीणों की तीखी तकरार हुई। पुलिस ने शीघ्र खुलासे का भरोसा दिला लोगों को शांत कराया।
किसान डल्ला के अनुसार उसके दूसरे पालतू मवेशी का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने बिना पोस्टमार्टम के एक मवेशी के अवशेषों को जेसीबी की मदद से गड्ढे में दबा दिया। किसान डल्ला की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात पशु तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। एसओ हरप्रसाद अहरवार ने बताया कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।