{"_id":"60d8ccfa8ebc3ebf1f1f2833","slug":"unnao-news-unnao-news-knp63686443","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में महिला की मौत, 4 बच्चे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में महिला की मौत, 4 बच्चे घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंजमुरादाबाद(उन्नाव)। हरदोई-उन्नाव मार्ग पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला सड़क पर गिरी और ट्रक से कुचल कर मौत हो गई। बाइक चला रहा बेटा व तीन छोटे भाई-बहन घायल हो गए। घटनास्थल से सौ मीटर दूर स्थित चौकी से पुलिस के न पहुंचने से गुस्साई भीड़ ने मार्ग पर शव रखकर पर जाम लगा दिया। कोतवाल परिजनों को समझा कर शांत कराया। करीब एक घंटे बाद मार्ग का यातायात सामान्य हो पाया।
हरदोई जिले के थाना मल्लावां के गांव गौरी निवासी नौशाद हुसैन की पत्नी मोबीना (42) बड़े बेटे कैफ (20), बिलाल (5), फात्मा (3) व डेढ़ साल की बेटी हमसा के साथ बाइक से बांगरमऊ निवासी रिश्तेदार के यहां गए थे। शाम करीब पांच वापस घर जा रहे थे। बाइक बेटा कैफ चला रहा था। हरदोई-उन्नाव मार्ग पर बस अड्डे के निकट पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना में मोबीना उछलकर सड़क पर गिर गई और भागने का प्रयास कर रहे ट्रक के नीचे आ गई। इससे उसी घटनास्थल पर मौत हो गई।
घटना के बाद चालक ट्रक सहित हरदोई की ओर भाग निकला। बाइक गिरने से कैफ व उसके भाई बहन को चोटें आईं। घटनास्थल से करीब सौ मीटर की दूरी पर पुलिस चौकी होने के बाद भी पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची। जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने आक्रोश में जाम लगा दिया। सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग गईं। बांगरमऊ कोतवाल मुकुल प्रकाश वर्मा मौके पर पहुंचे। जाम लगाए लोगों को समझाया और ट्रक चालक का पता कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसपर परिजन शांत हुए और पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।