फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

दस बेड का पीकू वार्ड तैयार

Thu, 24 Jun 2021 12:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
unnao news
सरस्वती मेडिकल कॉलेज में तैयार हो रहे पीकू वार्ड की तैयारियों को देखते महाप्रबंधक मनोज सिसोदिया - फोटो : UNNAO
नवाबगंज। सरस्वती मेडिकल कॉलेज कोविड एलटू अस्पताल में पीडियाट्रिक इंटेसिव केयर यूनिट (पीकू) बनकर तैयार हो गई है। बेड की व्यवस्था के साथ उपकरण भी लगा दिए गए हैं। कुछ कमियां हैं अस्पताल प्रशासन उन्हें दूर कराने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन

कोरोना की संभावित तीसरी लहर की चपेट में सबसे अधिक बच्चों को चपेट में आने की संभावना है। इसके लिए पीकू वार्ड की जरूरत पडे़गी। इसको लेकर सरस्वती मेडिकल कॉलेज कोविड अस्पताल प्रशासन ने पहले ही तैयारी दुरुस्त कर ली है। यहां दस बेड का वार्ड बनकर तैयार हो गया है। बेड पड़ने के साथ ही वार्ड में पीडियाट्रिक वेंटिलेटर, फिजियोथेरेपिस्ट, वार्मर, एबू बैग, लायर्न गोस्कोप, सक्शन, इफ्यूजन, एडल्ट मॉनीटर, इनफैंट मॉनीटर, ऑक्सीजन टैंक, बेड मशीन भी लगा दी गई हैं। इन मशीनों के संचालन के लिए वार्ड में कुछ काम होना बाकी है। वही चल रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि डीएम ने जिले में सरस्वती मेडिकल कॉलेज के साथ मरीज बढ़ने की आशंका पर जिला अस्पताल में भी दस बेड का पीकू वार्ड तैयार कराने के निर्देश दिए हैं। लेकिन यहां अभी तक सिर्फ बेड ही पड़ पाए हैं। अन्य तैयारियां यहां अभी अधूरी पड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरस्वती मेडिकल कॉलेज के महाप्रबंधक मनोज सिसोदिया ने बताया कि डीएम के निर्देश पर दस बेड का पीकू वार्ड तैयार किया गया है। 0-9 माह व 1-12 साल तक के बच्चों का इलाज किया जाएगा। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. बीबी भट्ट ने बताया कि हमारे यहां वैकल्पिक व्यवस्था होनी है। उसकी तैयारियां चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed