फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

पथ विक्रेताओं को मिलेगा अब 20 हजार रुपये ऋण

Mon, 14 Jun 2021 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
unnao news
उन्नाव। शहर के पथ विक्रेता अब पीएम स्वनिधि योजना के तहत 10 के बजाय 20 हजार रुपये तक ऋण ले सकेंगे। इसके लिए पथ विक्रेताओं को नगर पालिका परिषद में आवेदन करना होगा। निर्धारित प्रक्रिया और जांच के बाद बैंकों के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

पिछले वित्तीय वर्ष 2020-21 में कोविड संक्रमण की वजह से केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के माध्यम से पथ विक्रेताओं को 10 हजार रुपयेऋण देने की योजना शुरू की गई थी। उन्नाव नगर पालिका ने 2700 आवेदकों को योजना का लाभ दिया था। करीब एक साल से कोविड महामारी से व्यवसाय चौपट होने से इसबार जून में ही आवेदन मांगे गए हैं। सरकार ने योजना के तहत ऋण राशि 10 हजार से बढ़ाकर 20 हजार रुपये कर दी है।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी आरपी श्रीवास्तव ने बताया कि योजना के तहत फुटपाथ पर अस्थायी दुकान लगाकर रोजी-रोजगार करने वाले, ठेलिया, खोमचा से फेरी लगाकर सामग्री बेचने वाले ऋण प्राप्त कर सकते हैं। योजना से संबंधित जानकारियां व आवेदन फार्म नगर पालिका से प्राप्त किया जा सकता है। खास बात यह है कि इस योजना के तहत ऋण लेने के लिए आवेदक को किसी तरह की गारंटी नहीं लगानी होगी और कम ब्याज दर पर आसान किस्तों में अदायगी की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed