{"_id":"60aaa3b68ebc3e6e7e646eea","slug":"unnao-news-unnao-news-knp630045634","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से खुलेगी ओपीडी, ईएनटी व आंख के मरीज देखे जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से खुलेगी ओपीडी, ईएनटी व आंख के मरीज देखे जाएंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव ब्लैक फंगस के बढ़ते मरीजों को देखते हुए 38 दिन बाद जिला अस्पताल में 24 मई से ईएनटी (नाक, कान व गला) व आंख के मरीजों की ओपीडी शुरू हो रही है। दो घंटे की ओपीडी में मरीज कोविड नियमों का पालन करते हुए अपने को दिखा सकेंगे।
कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिला अस्पताल में 15 अप्रैल से ओपीडी व ऑपरेशन बंद कर दिए गए थे। अब कोरोना मरीजों की संख्या कम होने के बाद ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या बढ़ने से प्रदेश सरकार ने सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक ओपीडी शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
सीएमएस डॉ. बीबी भट्ट ने बताया कि मरीजों की सहूलियत को देखते हुए सोमवार से ओपीडी शुरू की जा रही है। पहले की तरह डॉक्टर बैठेंगे और मरीजों को देखेंगे। संक्रमण से बचने के लिए मरीजों को मास्क लगाने के साथ सैनिटाइजर साथ लेकर आना होगा। अभी ऑपरेशन की सुविधा नहीं मिल पाएगी। यदि किसी मरीज में ब्लैक फं गस के लक्षण मिलते हैं तो उसे हायर सेंटर रेफर किया जाएगा।