{"_id":"60734d288ebc3ecbb54f8058","slug":"unnao-news-unnao-news-knp622949224","type":"story","status":"publish","title_hn":"परियर में धड़ल्ले से हो रहा बालू का खनन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परियर में धड़ल्ले से हो रहा बालू का खनन
विज्ञापन
कटरी परियर में खनन करके वाहनों में लोड करते बालू।
- फोटो : UNNAO
परियर। सदर तहसील क्षेत्र के कटरी परियर में गंगा नदी में बालू खनन हो रहा है। जिम्मेदार पोकलैंड मशीनों से गंगा नदी की धार में खनन कर रहे हैं।
बालू खनन के लिए श्याम इंटरप्राइजेज के नाम वर्ष 2020 में पांच साल के लिए 104 बीघे का पट्टा हुआ था। पिछले वर्ष निर्धारित भूमि के अलावा खनन करने व निर्धारित मात्रा से अधिक भंडारण पर करोड़ों रुपये का जुर्माना हो चुका है। इसके बाद भी तीन पोकलैंड मशीनों से गंगा नदी की धार में खनन हो रहा है।
राजस्व निरीक्षक शत्रुघ्न ने बताया कि मार्च माह में टीम सहित मौके पर पहुंच कर नाप कराई गई थी। जिसकी रिपोर्ट खनन विभाग को भेज दी गई थी। इधर, गंगा की धार में बालू खनन होने की अभी कोई ऐसी शिकायत नहीं मिली है। ना ही जांच का कोई आदेश ही उच्चाधिकारियों से आया है। यदि आदेश आएगा तो जांच की जाएगी।
प्रभारी खनन अधिकारी चंदन पटेल ने बताया कि अभी अवैध खनन की पुष्टि नहीं हुई है। जांच के दौरान कुछ पाइप मिले थे, जिन्हें डालकर गंगा की धारा के बीच से बालू निकालने का संदेह है। खनन पट्टा धारक को नोटिस जारी करके इस संबंध में जवाब मांगा गया है। जवाब मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।