फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

चौथे दिन भी गांव में रहा पुलिस का पहरा

Sun, 21 Feb 2021 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
unnao news
बबुरहा गांव जाने वाले मार्ग पर लगा बैरियर व तैनात पुलिसबल। - फोटो : UNNAO
असोहा(उन्नाव)। वारदात के चौथे दिन भी गांव में पुलिस का कड़ा पहरा रहा। गांव की गलियों में पुलिस व पीएसी के बूटों की धमक से ग्रामीण सहमे रहे। मुख्य मार्ग से गांव व अन्य रास्तों में बैरिकेडिंग लगा पुलिस हर आने-जाने वालों पर नजर रखे रही। किसी की बेवजह गांव में घुसने की अनुमति नहीं दी गई। एसडीएम व एसपी गांव में मौजूद रहे। पीएसी भी अलर्ट पर रही।
विज्ञापन

हर आने-जाने वाले को रोककर चेक करने और पूछताछ के बाद ही गांव में प्रवेश दिया गया। बाहरी लोगों को लौटाया गया। गांव तक पहुंचने से पहले दो अन्य बैरियर पर भारी फोर्स तैनात रहा। गांव में दो अलग-अलग जगहों पर पीएसी कैंप करती रही। एसडीएम पुरवा राजेश कुमार चौरसिया व एएसपी वीके पांडेय गांव के अंदर पुलिस को चौकन्ना रहने और हर गतिविधि पर नजर रखने के निर्देश देते रहे। गांव में एक जगह किसी को खड़ा नहीं होने दिया गया। लोग घरों या छतों से ही गांव आने-जाने वाले राजनीतिक दलों को देखते रहे। डीएम रवींद्र कुमार और एसपी आनंद कुलकर्णी असोहा थाना में मौजूद रहकर हालातों पर नजर रखे रहे। किसी भी राजनीतिक दल के पहुंचने पर एएसपी या सीओ उनके साथ पीड़ित परिवार के घर तक आते-जाते रहे।
विज्ञापन

मुआवजे पर विवाद की स्थिति
डीएम की ओर से मृत किशोरियों के परिजनों को दी गई पांच-पांच लाख की आर्थिक सहायता राशि को लेकर दोनों परिवारों में विवाद की स्थिति बनी रही। एक किशोरी के बाबा का कहना है कि उसकी पौत्री की मां सौतेली थी। बचपन से वह उसे पाल रहा था। पिता का सहयोग जरूर मिलता था। इसका मतलब यह नहीं कि पूरी आर्थिक राशि उसे ही दे दी जाए। उसने आधी राशि दिए जाने की मांग की है। वहीं दूसरी मृतका के पिता को मिली पांच लाख की चेक में भी बेटों के बीच विवाद की स्थिति रही। बेटों ने पिता से मिली राशि में आधा हिस्सा मांगा तो पिता ने अलग रहने की बात कह दी। इस दौरान परिवारों में विवाद की स्थिति बनी रही। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed