फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

दूसरा भी निकला बालिग, भेजे गए जेल

Sun, 21 Feb 2021 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
unnao news
बुआ-भतीजी के हत्यारोपियों को न्यायालय में पेश करने ले जाती पुलिस। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। असोहा थाना क्षेत्र में बुआ-भतीजी की हत्या का दूसरा आरोपी भी बालिग निकला है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने दोनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

एक गांव में तीन दिन पहले सरसों के खेत में बुआ-भतीजी के शव व चचेरी बहन गंभीर हालत में मिली थी। स्वॉट टीम ने पड़ोस के गांव पाठकपुर निवासी हत्यारोपी विनय उर्फ लंबू व उसके साथी सचिन को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। सह आरोपी सचिन को नाबालिग बताया गया था। इसलिए आईजी ने खुलासे में सचिन का नाम उजागर नहीं किया था। शुक्रवार रात में पुलिस ने सचिन की मां से उसका आधार कार्ड मंगवाया। इसमें उसकी उम्र 19 वर्ष निकली। इस पर पुलिस ने सचिन के बालिग होने का दावा कर शनिवार शाम मुख्य आरोपी विनय के साथ उसे भी सीजेएम न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए अभी दोनों को बक्खाखेड़ा स्थित अस्थाई जेल में रखा गया है।
विज्ञापन

एसपी आनंद कुलकर्णी ने सचिन के बालिग होने की पुष्टि की है। वहीं लगातार चौथे दिन शनिवार को भी गांव में पुलिस बल तैनात रहा। सुबह डीएम रवींद्र कुमार और एसपी आनंद कुलकर्णीं सहित अन्य अधिकारी गांव गए और हालात का जायजा लिया। बैरीकेडिंग लगाकर पुलिस गांव में आने वाले बाहरी लोगों से पूछताछ करती रही। बेवजह आ रहे लोगों को लौटाया गया। एसपी ने बताया कि खुफिया विभाग को सतर्क रहने को कहा गया है। कोई भी व्यक्ति अफवाह फैलाकर माहौल बिगाड़ने का प्रयास करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed