{"_id":"5f2075138ebc3e6396564131","slug":"unnao-news-unnao-news-knp573831169","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुमशुदा किशोरियों को खोजने में पुलिस सुस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुमशुदा किशोरियों को खोजने में पुलिस सुस्त
विज्ञापन
अचलगंज। पुलिस की सुस्ती के चलते क्षेत्र में लापता किशोरियों का महीनों बाद बता नहीं चल सका है। इस साल बदरका पुलिस चौकी क्षेत्र से तीन किशोरियां लापता हुई हैं। परिजन चौकी व थाने के चक्कर लगा रहे हैं।
12 मार्च को बदरका चौकी के एक गांव की रहने वाली किशोरी को युवक बहला फुसलाकर ले गया था। पीड़िता की मां ने बच्ची को खोजने के लिए पुलिस की चौखट की दौड़ लगानी शुरू की। करीब एक महीने बाद 14 अप्रैल को पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया। कुछ समय बाद किशोरी की मांग का चौकी पुलिस पर 10 हजार रुपये मांगने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। मां ने यहां तक आरोप लगाया कि उसके सामने आरोपी से पुलिस की फ ोन पर कई बार बातचीत हुई लेकिन इसके बाद भी पुलिस ने किशोरी को नहीं खोजा। इसी चौकी क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली दिव्यांग महिला की नाबालिग बेटी को जनवरी माह में गांव का ही एक युवक ले गया था। एक महीने बाद पुलिस ने दोनों को खोज तो निकाला लेकिन आरोपी पर कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके चलते छह माह बाद युवक फि र से किशोरी को बहला-फुसलाकर ले गया। पीड़िता दिव्यांग ने भी बदरका चौकी पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। इसके अलावा बेहटा नथईखेड़ा में भी नाबालिग किशोरी के साथ यही हुआ। पुलिस ने आरोपी और किशोरी को खोज निकाला पर कार्रवाई न करके सुलह समझौते का प्रयास करने लगी। बदरका चौकी इंचार्ज संजीव शाक्य ने बताया कि लॉकडाउन में व्यस्तता के चलते कार्रवाई नहीं हो पाई। जल्द ही किशोरियों को खोजकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।