फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

एसडीएम ने हटवाया ग्राम समाज की भूमि से अवैध कब्जा

Wed, 12 Feb 2020 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
unnao news
असोहा(उन्नाव)। ब्लाक के मंगतखेड़ा में एसडीएम ने चकरोड और ग्राम समाज पर अवैध निर्माण को हटवाया। जेसीबी की मदद से एक मकान भी ढहाया गया।
विज्ञापन

एसडीएम राजेश चौरसिया ने मंगलवार को अवैध निर्माण हटाने के लिए नोटिस दिया था। इसके बाद भी जब अवैध निर्माण नहीं हटाया गया तो एसडीएम मंगतखेड़ा में अवैध निर्माण हटवाने खुद सीओ एमपी शर्मा और राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मंगतखेड़ा-बैगांव मार्ग पर अवैध रूप से काबिज आनंद स्वरूप की टिनशेड, मनोहर सिंह का जीना निर्माण व कन्हैया लाल के शौचालय को जेसीबी की मदद से हटवाया। वहीं मंगतखेड़ा-कांथा मार्ग पर चकरोड पर श्रीपाल के अवैध रूप से बनाए गए मकान को ढहा दिया गया। एसडीएम ने ग्राम समाज की भूमि पर गेहूं बोये रामसनेही की फ सल नीलाम करने की बात ग्राम प्रधान रामकमल से कही। पुरवा-उन्नाव मार्ग पर प्रस्तावित पुलिस चौकी मंगतखेड़ा स्थल की भूमि पर अवैध कब्जा कर बनी दीवार को जेसीबी से गिरा कब्जा मुक्त कराया गया। इस दौरान कोतवाल केएन पांडेय, राजस्व निरीक्षक अभिनव और बचोले, लेखपाल अनिल, दिनेश, योगेश, विक्रांत व चंदन सहित पुलिस फ ोर्स मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed