Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: धूल-धुएं से बेहाल शहर को राहत की उम्मीद, सड़क पर उतरी एंटी स्मॉग गन

Sat, 21 Nov 2026 01:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
unnao news
लोकार्पण से पूर्व पूजन करतीं नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता मिश्रा व भाजपा नेता प्रवीण​ मिश्रा। स्रो - फोटो : Samvad
उन्नाव। शहर में बढ़ती धूल और वायु प्रदूषण के कारण सांस के मरीजों की मुश्किलें बढ़ रही थीं। इस समस्या से निपटने के लिए नगर पालिका ने 33 लाख रुपये से एंटी स्मॉग गन और वाटर स्प्रिंकलर सिस्टम से लैस वाहन खरीदा है। शुक्रवार को पालिका अध्यक्ष श्वेता मिश्रा ने पूजन के बाद इसे जनता को समर्पित किया।
विज्ञापन

नगर पालिका ने 19 नवंबर को अमर उजाला में प्रकाशित खबर का संज्ञान लिया था। शहर के औद्योगिक क्षेत्रों से निकलने वाले धुएं से प्रदूषण बढ़ रहा था। निर्माण कार्यों और सड़कों की धूल भी वायु प्रदूषण का मुख्य कारण थे। वाहनों की आवाजाही से उड़ने वाली धूल से राहगीरों को परेशानी हो रही थी। सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए प्रदूषित हवा मुश्किलें बढ़ा रही थी। सर्दी बढ़ने के साथ यह समस्या और गंभीर हो रही थी। यह एंटी स्मॉग मशीन 12 टन क्षमता की है। इसमें छह हजार लीटर पानी का टैंक लगाया गया है।
विज्ञापन

वाहन में एंटी स्मॉग गन के साथ वाटर स्प्रिंकलर सिस्टम भी मौजूद है। इसके जरिये शहर के व्यस्त मार्गों पर पानी का छिड़काव किया जाएगा। अधिक धूल वाले इलाकों में भी पानी का छिड़काव कर धूल कम की जाएगी। इससे वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने में सहायता मिलेगी। यह पहल नगरवासियों को स्वच्छ वातावरण देने में सहायक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पालिका अध्यक्ष श्वेता मिश्रा ने कहा कि नगरवासियों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। यह मशीन सर्दियों में स्मॉग और वायु प्रदूषण से निपटने में मदद करेगी। गर्मी में धूल और लू का प्रभाव कम करने में भी यह सहायक होगी। भाजपा नेता प्रवीण मिश्रा ने इसे स्वच्छ हवा की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। विभिन्न वार्डों के सभासद और पालिका के अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

लोकार्पण से पूर्व पूजन करतीं नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता मिश्रा व भाजपा नेता प्रवीण मिश्रा। स्रो

लोकार्पण से पूर्व पूजन करतीं नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता मिश्रा व भाजपा नेता प्रवीण मिश्रा। स्रो- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed