{"_id":"6ae8ec08c6755f3ac00c0468","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1025-160692-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: एक लोटा जल चढ़ाने से पांडवों को मिला राज्य, शिव ने पलट दिया दुर्योधन का भाग्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: एक लोटा जल चढ़ाने से पांडवों को मिला राज्य, शिव ने पलट दिया दुर्योधन का भाग्य
विज्ञापन
शिव महापुराण कथा सुनाते प्रदीप मिश्रा। स्रोत: आयोजक
बीघापुर। शिव महापुराण कथा के चौथे दिन सोमवार को कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा ने महाभारत के अज्ञातवास प्रसंग से भगवान शिव की महिमा का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि 12 वर्ष के वनवास और एक वर्ष के अज्ञातवास में पांडवों ने भगवान शिव पर एक लोटा जल और बेलपत्र चढ़ाकर आराधना की थी। इस पर उन्हें राज्य प्राप्त हुआ जबकि दुर्योधन के भाग्य में लिखा हस्तिनापुर का राजपाट उससे छिन गया।
उन्होंने कहा कि युधिष्ठिर ने भगवान कृष्ण को बताया कि धृतराष्ट्र और गांधारी ने ज्योतिषाचार्य से दुर्योधन के भाग्य के बारे में पूछा था। ज्योतिषाचार्य ने उसके हस्तिनापुर का राजा बनने का योग बताया था। इसके बाद शकुनि के जुएं में हारने पर पांडवों को 12 वर्ष का वनवास और एक वर्ष का अज्ञातवास मिला।
वनवास के दौरान भगवान कृष्ण ने पांडवों को प्रतिदिन शिव की आराधना करने और जल-बेलपत्र चढ़ाने की सलाह दी। अर्जुन ने कृष्ण की बात काटते हुए कहा कि आप द्वारिकानाथ हैं, आप कहते हैं कि हम शिव की आराधना करें। कृष्ण ने अर्जुन से कहा कि राम व शिव में कोई भेद नहीं है। राम ही शिव हैं, कृष्ण ही शिव हैं, शिव ही विष्णु और ब्रह्मा हैं, ब्रह्म ही शिव हैं। इसलिए ब्रह्मा, विष्णु, महेश तीनों एक ही हैं। पांडवों ने वनवास और अज्ञातवास में शिव की आराधना जारी रखी। कथा के अनुसार, युद्ध में पांडवों की विजय का कारण शिव की कृपा बनी। कहा कि विधाता भाग्य लिखते हैं लेकिन शिव भाग्य पलटने वाले हैं।
विज्ञापन
शिव आराधना से सहज मिलती है पद-प्रतिष्ठा और सम्मान
पं. प्रदीप मिश्रा ने कहा कि संपूर्ण ब्रह्मांड में आराधना करनी है तो भगवान शिव की ही करें। महादेव भक्तों को छप्पर फाड़कर देते हैं। शिव की आराधना से पद, प्रतिष्ठा, मान-सम्मान और सुख की प्राप्ति होती है। उन्होंने बिल्हौर की गीता गुप्ता, मैनपुरी के सुनील कुमार, कानपुर के विपिन मिश्रा और कमलापुर लखीमपुर खीरी की आरती गुप्ता के पत्र पढ़कर सुनाए। इन पत्रों में एक लोटा जल और बेलपत्र चढ़ाने से नौकरी मिलने और रोगों से मुक्ति की बात कही गई थी। उन्होंने कहा कि कानपुर के परमट स्थित बाबा आनंदेश्वर की नियमित आराधना से आनंद, शांति और वैभव की प्राप्ति होती है।
दिवाली पर शिव मंदिर में दीपक जलाने से बरसतीं लक्ष्मी कृपा
प्रदीप मिश्रा ने दिवाली पर्व की चर्चा करते हुए कहा कि धनतेरस से भैया दूज तक घर के दरवाजे पर मिट्टी का दीपक जलाने के साथ शिव मंदिर में भी पांच दिन दीप जलाना चाहिए। भगवान शिव की कृपा से जीवन में लक्ष्मी की कृपा और वैभव प्राप्त होता है।
शिव मंदिर निर्माण के लिए 13 बीघा भूमि दान
आयोजक अरुण सिंह ने शिव मंदिर निर्माण के लिए 13 बीघा भूमि दान करने की घोषणा की। इस पर कथावाचक प्रदीप मिश्रा ने कहा कि अरुण सिंह इस धरती से स्थायी रूप से जुड़ चुके हैं। कथा में जिला न्यायाधीश सत्येंद्र कुमार, सदर विधायक पंकज गुप्ता, सफीपुर विधायक बंबालाल दिवाकर, एमएलसी अरुण पाठक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।